ख़बर ख़बरों की

सालभर के भीतर Pakistan में हुए 18 आत्मघाती हमले, 200 की मौत

इस्लामाबाद। पडोसी देश पा‎‎किस्तान में इस साल 18 आत्मघाती हमले हुए, इनमें 200 लोगों के मरने की मु‎ष्टि की गई है। पाकिस्तान इंस्टीट्यूट फॉर कॉन्फ्लिक्ट एंड सिक्योरिटी स्टडीज (पीआईसीएसएस) द्वारा जारी की गई एक नई रिपोर्ट से पता चला है कि देश में इस साल अब तक 18 आत्मघाती हमले हुए हैं, जिनमें कम से कम 200 लोगों की मौत हुई है और 450 से अधिक लोग घायल हुए हैं। जब‎कि पिछले साल पाकिस्तान में 15 आत्मघाती हमले हुए थे। आत्मघाती हमलों की नवीनतम बढ़ोतरी ने पहले ही 2022 की तुलना में आत्मघाती हमलों की कुल संख्या को पार कर लिया है। पीआईसीएसएस रिपोर्ट में कहा गया है ‎कि सबसे गंभीर रूप से प्रभावित क्षेत्र खैबर पख्तूनख्वा (केपी) प्रांत के आदिवासी जिले रहे हैं, जहां 2023 में आधे आत्मघाती हमले हुए। यहां हुए 9 हमलों में लगभग 60 लोगों की जान चली गई, जबकि 150 से अधिक लोग घायल हो गए। गौरतलब है ‎कि रविवार को केपी के बाजौर जिले में जमीयत उलेमा इस्लाम-फजल (जेयूआई-एफ) कार्यकर्ता सम्मेलन में आत्मघाती हमले में 20 से ज्यादा नाबालिगों सहित 54 लोग मारे गए।
इस रिपोर्ट में कहा गया ‎कि खैबर पख्तूनख्वा को तबाही झेलनी पड़ी, चार आत्मघाती हमलों में 110 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 245 घायल हो गए। उस समय, पेशावर पुलिस लाइन पर हमला देश में सबसे घातक हमला था, जिसमें 100 से अधिक लोगों की जान चली गई थी। ‎रिपोर्ट में बताया ‎कि बलूचिस्तान दूसरा सबसे अधिक प्रभावित प्रांत है, जहां कम से कम चार आत्मघाती हमलों में 14 लोगों की जान चली गई, जबकि 27 अन्य घायल हो गए। उधर सिंध ने एक आत्मघाती हमले की सूचना दी, जिसमें पांच लोग मारे गए और 18 अन्य घायल हो गए। तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) आतंकवादी संगठन ने इनमें से अधिकतर हमलों की जिम्मेदारी ली है।
Gaurav

Recent Posts

अमेरिका में मौजूद भारतीय खजाना लेकर लौटेंगे पीएम मोदी

वॉशिंगटन। पिछले 10 साल से भारत ने अपने प्राचीन खजाने को वापस पाने के लिए…

6 seconds ago

जब एक सवाल के जवाब में बाइडेन ने पीएम मोदी की पीठ पर हाथ रखकर कर दिया बड़ा वादा

वॉशिंगटन। क्वाड देशों की हुई बैठक में सभी ने एकजुटता के साथ आतंकवाद का विरोध…

2 mins ago

क्वाड की बैठक में उत्तर कोरिया को बताया दुनिया के लिए खतरा, यूएनएससी में बताई सुधार की जरुरत

वॉशिंगटन। क्वाड शिखर सम्मेलन सभी देशों ने एक साथ कहा कि दुनिया के लिए उत्तर…

4 mins ago

भारत के भगोड़े उपदेशक को पाकिस्तान ने दिया न्यौता,15 दिन देगा व्याख्यान

इस्लामाबाद। कट्टरपंथी इस्लामी उपदेशक और भारतीय भगोड़े जाकिर नाइक को पाकिस्तान से बुलावा आया है।…

8 mins ago

यह चुनाव जम्मू-कश्मीर में तीन परिवारों का शासन खत्म करने वाला चुनाव

शाह बोले- यहां के आका पहले पाकिस्तान से डरते थे, अब वह मोदी से डरता…

12 mins ago

दिल्ली की सबसे कम उम्र की तीसरी महिला सीएम बनी आतिशी

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ…

15 mins ago