ब्रासीलिया। ब्राजील की जेल में दंगा भड़कने से 5 कैदियों की मौत हो गई है, जबकि अन्य कैदी घायल हो गए। ब्राज़ीलियाई राज्य ऍक्रे की एक जेल में दिन भर चले दंगे के कारण यहां की सारी व्यवस्थाओं की पोल खुल गई है। हालांकि जेल सूत्रों ने यह जानकारी दी है। ऍक्रे स्टेट सेक्रेटेरिएट ऑफ जस्टिस एंड पब्लिक सिक्योरिटी के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार रियो ब्रैंको शहर की एंटोनियो अमारो अल्वेस जेल में बुधवार सुबह दंगा भड़क गया। यह दंगा उस समय भड़का जब 13 कैदियों ने भागने की कोशिश की और जेल गार्डों ने जेल के बाहर उन्हें पकड़ लिया। इसके बाद कैदियों ने दो गार्डों को बंधक बना लिया।
एक गार्ड भागने में सफल रहा, जबकि दूसरे को गुरुवार सुबह तक कैदियों ने पकड़ रखा था। हालांकि, अधिकारियों ने दंगा शांत कर दिया है। पीड़ितों की पहचान अभी तक उजागर नहीं की गई है। पुलिस ने जेल के अंदर से 15 हथियार बरामद किए और जांच की जा रही है कि हथियारों की तस्करी कैसे की गई। गौरतलब है कि 15 साल पहले निर्मित, अधिकतम सुरक्षा वाली एंटोनियो अमारो अल्वेस जेल में 99 कैदी हैं, जो सभी आपराधिक संगठनों में शामिल हैं।
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,27 Sep'24 The Gujarat government has recently announced that the Centre…
वाशिंगटन। पिछले कई दिनों से इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच संघर्ष चरम पर है।वहीं इजरायली…
न्यूयॉर्क। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में स्थायी सदस्यता के लिए भारत की दावेदारी का…
पुतिन बोले-परमाणु हथियार नागरिकों की सुरक्षा की सबसे बड़ी गारंटी मॉस्को। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन…
वाशिंगटन। इसी साल मई या जून में चीन की एक पनडुब्बी समुद्र में समा गई।…
नई दिल्ली। मानसूनी बारिश पूरी हो गई है इसके बाद भी मानसून फिलहाल विदा होने…