ख़बर ख़बरों की

African country Niger में सेना का तख्तापलट

राष्ट्रपति को अरेस्ट किया, सभी सरकारी दफ्तर सस्पेंड, बॉर्डर सील

नाइजर। पश्चिमी अफ्रीकी देश नाइजर में गुरुवार को सेना ने तख्तापलट कर दिया। कुछ हथियार बंद सैनिक राष्ट्रपति भवन में घुसे और उन्होंने उस पर कब्जा कर लिया। इसी के साथ राष्ट्रपति मोहम्मद बज्म को सत्ता से हटाकर कैद कर लिया। सेना ने तख्तापलट का ऐलान नेशनल टीवी पर आकर किया। कर्नल अमादौ अब्द्रमाने अन्य सैन्य अधिकारियों संग टीवी पर आए और राष्ट्रपति को सत्ता से बेदखल करने की बात कही।
कर्नल ने आगे कहा, बिगड़ती सुरक्षा स्थिति और खराब शासन के कारण हम राष्ट्रपति शासन को समाप्त कर रहे हैं। अब्द्रामने ने कहा कि नाइजर के बॉर्डर सील हैं। पूरे देश में कफ्र्यू घोषित है और सभी सरकारी दफ्तरों को सस्पेंड कर दिया गया है। इस बीच अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने नाइजर के राष्ट्रपति को हरसभंव मदद देने की बात कही है। वहीं यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने भी कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति से बात की है और उन्हें संयुक्त राष्ट्र का पूरा समर्थन देने की पेशकश की है। हालांकि, नाइजर की सेना ने किसी भी विदेशी हस्तक्षेप के खिलाफ चेतावनी दी और कहा कि वे अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहें।

Gaurav

Recent Posts

Nifty Surpasses 25,750 as Bulls Dominate Dalal Street

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,20 Sep'24 Indian benchmark indices soared to new record highs for…

3 mins ago

इजरायल ने बताया अब आगे कैसे लड़ा जाएगा युद्ध

तेल अवीव। पेजर ब्लास्ट के एक दिन बाद ही बुधवार को वॉकी-टॉकी फट गए। इस…

3 hours ago

जब तक फिलिस्तीनी राज्य नहीं बनेगा, इजरायल से कोई राजनयिक संबंध नहीं:प्रिंस

रियाद। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और पीएम मोहम्मद बिन सलमान अल ने कहा कि…

3 hours ago

अमेरिका जाने के लिए जान खतरे में डाल रहे भारतीय

वॉशिंगटन। भारतीय नागरिक अब उत्तरी बॉर्डर का रुख कर रहे हैं, जहां वे अमेरिका में…

4 hours ago

अफ्रीका में अकाल से हालात बिगड़े, नदी और तालाब सूखे, जमीन में पड़ गईं दरारें

लुसाका। पिछले कुछ समय से अफ्रीका के अनेक देश सूखा और अकाल की स्थिति से…

4 hours ago

तिरुपति मंदिर के लड्डुओं में जानवरों की चर्बी का हुआ इस्तेमाल: सीएम नायडू

-रेड्डी की पार्टी ने आरोपों को किया खारिज, बयान को बताया दुर्भावनापूर्ण हैदराबाद। आंध्र प्रदेश…

4 hours ago