महाराष्ट्र से एक भीषण बस हादसे की खबर सामने आई है। यहां बुलढाणा जिले के मलकापुर शहर के पास नेशनल हाईवे-6 पर आज तड़के सुबह यात्रियों से भरी ट्रैवल बसों की आमने-सामने से भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में अब तक 6 यात्रियों की मौत की खबर है। वहीं 20 से 25 यात्री घायल हैं जिसमें 5 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि यह दुर्घटना सुबह 3 बजे मलकापुर शहर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई है। इसमें से एक बस अमरनाथ यात्रा से लौट रहे यात्रियों से भरी हुई थी और हिंगोली की ओर जा रही थी, वहीं दूसरी बस नागपुर से नासिक जा रही थी।
अमरनाथ से लोट रहे यात्रियों से भरी थी एक बस
महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के मलकापुर में फिर एक हादसा सामने आया है। इस एक्सीडेंट में तड़के सुबह दो यात्री बसें आमने-सामने से टकरा गईं। इस टक्कर में दोनों बसों के सामने का हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया। इस हादसे में 6 लोगों की मौत की खबर है तो वहीं चार-पांच लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इसके अलावा करीब 30 यात्री जख्मी बताए जा रहे हैं। घटना को लेकर मलकापुर पुलिस थाने के थानेदार अशोक त्रिपाठी ने बताया कि एक बस अमरनाथ तीर्थ यात्रा कर हिंगोली जा रही थी तो दूसरी बस नागपुर से नासिक जा रही थी। ये हादसा तड़के 3:00 बजे हुआ है।
बढ़ सकती है मृतकों की संख्या
थानेदार अशोक त्रिपाठी ने बताया कि जैसे ही दोनों बसें आपस में टकराईं तो अफरा तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और सभी यात्रियों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया। अब तक 6 लोगों की मौत की पुष्टी हुई है और चार से पांच यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद कुछ देर के लिए नेशनल हाइवे-6 पर यातायात प्रभावित हुआ था, जिसे पुलिस ने सुचारू रूप से शुरू कर दिया है। फिलहाल इस घटना में मौत की संख्या बढ़ने की आशंका बताई जा रही है।
Ira Singh Khabar Khabaron ki,14 May '25 India’s retail inflation eased to a six-year low…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,13 May’25 India’s ascent as a global hub for Global Capability…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,09 May’25 Heightened geopolitical tensions threaten to unravel Pakistan’s fragile economic…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,05 May’2025 The United States is expected to seek significant changes…
Gwalior Khabar Khabaron Ki,05 May'25 In a ceremony marked by tradition and reverence, senior IPS…
Ira Singh Khabar khabaron Ki,4 May'25 Foreign Portfolio Investors (FPIs) injected Rs4,223 crore into Indian…