ख़बर ख़बरों की

CM Chouhan के बनखेड़ी में जन-दर्शन के दौरान उमड़ा जन-सैलाव ; गाजे-बाजे के साथ कहीं पुष्प-वर्षा से तो कहीं शॉल-श्रीफल से किया मुख्यमंत्री का सम्मान

विकास पर्व के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आज नर्मदापुरम के ग्राम बनखेड़ी में जन-दर्शन किया। इस दौरान नागरिकों ने उनका आत्मीय स्वागत और सम्मान किया। कहीं घरों की छत से, मुंडेर से, कहीं मंच से पुष्प-वर्षा की तो कहीं शॉल श्रीफल से मुख्यमंत्री चौहान का आत्मीय स्वागत किया। लाड़ली बहनाओं द्वारा मुख्यमंत्री चौहान की आरती उतारकर उनका स्वागत किया और अपने भैया को राखी भेंट कर फूल माला पहनाई गई। मुख्यमंत्री चौहान बनखेड़ी तिराहे से मस्जिद चौराहा मार्ग से जनदर्शन करते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंचे। मार्ग पर स्वागत द्वारों और रंग-बिरंगे गुब्बारों से पूरा शहर सजाया गया।

मार्ग पर अनेक स्थानों पर मंच बनाए गए थे। जहाँ  ग्राम पंचायतों, जनपद पंचायतों व जिला पंचायत के प्रतिनिधियों द्वारा उत्साह के साथ मुख्यमंत्री का सम्मान किया जा रहा था। इस दौरान ग्रामीण अंचल से बड़ी संख्या में महिलाओं के साथ किसान व युवा भी शामिल हुए। विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता जन-दर्शन में शामिल हुए। जनहित में चलाई जा रही विभिन्न लोकहितकारी योजनाओं के नाम तखतियों पर लिखकर हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया।

कदम-कदम पर उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री चौहान के बनखेड़ी आगमन पर नगर में कदम-कदम पर उत्साह का माहौल था। बच्चे, युवाओं, महिलाओं के साथ ही बुजुर्ग भी पीछे नहीं रहे। अनेक स्थानों पर स्वागत द्वार बनाए गए थे। गुलाब के फूलों की पंखुड़ियों को उड़ाकर तथा गुलाल उड़ाकर विकास पर्व मनाया जा रहा था। मुख्यमंत्री चौहान का पंचायत प्रतिनिधियों, किसान संगठन, कृषि साख सहकारी समितियों के सदस्यों, स्वास्थ्य विभाग, जन अभियान परिषद, नगर पालिका कर्मचारी संगठन, व्यापारी वर्ग, सहित विभिन्न समाजों, सामाजिक संस्थाओं, महिला संगठनों, लाड़ली बहना सेना सहित विभिन्न संगठनों के द्वारा स्वागत किया गया। सांसद  राव उदयप्रताप सिंह, पिपरिया विधायक ठाकुर दास नागवंशी, सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह,  दर्शन सिंह चौधरी,  माधवदास अग्रवाल सहित अन्य जन-प्रतिनिधि एवं विशाल जन-समूह जन-दर्शन में शामिल हुआ।

AddThis Website Tools
Gaurav

Recent Posts

हाइब्रिड युद्ध और जीपीएस स्पूफिंग: भारत के लिए रणनीतिक चुनौतियांहाइब्रिड युद्ध और जीपीएस स्पूफिंग: भारत के लिए रणनीतिक चुनौतियां

हाइब्रिड युद्ध और जीपीएस स्पूफिंग: भारत के लिए रणनीतिक चुनौतियां

आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत जीपीएस स्पूफिंग और सैटेलाइट इमेजरी जैसे खतरे भारत के लिए…

2 weeks ago
GENIUS Act, U.S. Economic Revival, and India‑West Tensions Take Center StageGENIUS Act, U.S. Economic Revival, and India‑West Tensions Take Center Stage

GENIUS Act, U.S. Economic Revival, and India‑West Tensions Take Center Stage

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,27 July'25 The United States has taken a decisive step to…

2 weeks ago
India’s forex reserves decline by $1.18Bn to$695.49India’s forex reserves decline by $1.18Bn to$695.49

India’s forex reserves decline by $1.18Bn to$695.49

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,26 July'25 India’s foreign exchange reserves fell by $1.183 billion to…

2 weeks ago

CoinDCX loses $44.2 million in hack,user funds unaffected

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,21 July'25 Indian cryptocurrency exchange CoinDCX has reported a security breach…

3 weeks ago

CM Dr Yadav:Mercabarna’s integrated Agri-Model a game changer

Ira Singh khabar Khabaron Ki,20 July'25 Madhya Pradesh Chief Minister Dr. Mohan Yadav has identified…

3 weeks ago

CM Mohan Yadav invities Spanish businesses to invest in MP

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,17 July'25 MP Chief Minister Dr. Mohan Yadav, during his visit…

4 weeks ago