ख़बर ख़बरों की

चीनी व‍िदेश मंत्री 22 दिनों से लापता, टीवी एंकर से इश्‍क के चर्चे, कौन हैं गर्लफ्रेंड फू शियाओटिऑन?

बीजिंग। चीनी विदेश मंत्री किन गांग 25 जून के बाद से कहीं नहीं नजर आए हैं। गांग को उस समय श्रीलंकाई विदेश मंत्री के साथ मुलाकात के दौरान देखा गया था। उसके बाद से ही उनका कुछ पता नहीं लग रहा है। किसी विदेश मंत्री का इतने दिनों तक गायब रहना काफी हैरान करने वाला वाक्य है। उनकी गुमशुदगी के साथ ही एक मशहूर टीवी एंकर के साथ उनके अफेयर के चर्चे भी तेजी से शुरू हो गए हैं। बताया जा रहा है कि 57 साल के किन इस समय 40 साल की न्‍यूज एंकर फू शियाओटिऑन के इश्‍क में गिरफ्तार हैं।

 

किन गांग को चीन की वोल्‍फ वॉरियर डिप्‍लोमैसी के लिए जाना जाता है। यूके और अमेरिका में राजदूत रहे किन के लापता होने की खबरें अंतरराष्‍ट्रीय मीडिया में छाई हुई हैं। फू शियाओटिऑन को भी काफी दिनों से कही नहीं देखा गया है। चीन के विदेश मंत्रालय की तरफ से भी इस पर कोई टिप्‍पणी नहीं की गई है। फू के साथ अफेयर की खबरों के बाद से ही उनकी र्फ्लटिंग स्‍टाइल वाली इंटरव्‍यू टेक्निक के बारे में जमकर बातें हो रही हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि जब फू ने हाई रैकिंग चीनी अधिकारियों की तरफ ध्‍यान लगाया तब उन्‍होंने सुरक्षा विभाग के नियमों का उल्‍लंघन भी किया।

 

जिस समय किन को स्‍टेट काउंसिलर की जिम्‍मेदारी संभाली थी तब फू ने अपने बेटे की एक फोटो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो पर शेयर की थी। उन्‍होंने एक विजयी शुरुआत कैप्‍शन के साथ फोटो अपलोड की थी। इससे कुछ लोगों ने अनुमान लगाया कि वह विदेश मंत्री को बधाई दे रही थीं। गायब होने से पहले आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट पर फू ने एयरक्राफ्ट की फोटो शेयर की थी। इसके साथ उन्‍होंने किन के साथ इंटरव्‍यू का एक स्क्रीन शॉट और अपने बेटे के साथ अपनी एक फोटो शेयर की थी। इन फोटोग्राफ्स ने चीनी अधिकारियों को परेशान कर दिया।

 

शियाओटिऑन फीनिक्स टेलीविजन से जुड़ी हैं जिस पर चीन का मालिकाना हक है और इसका मुख्यालय हांगकांग और शेन्‍जेन में है।

शियाओटियन को इटली की सरकार और कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी की तरफ से उन्‍हें अंतरराष्‍ट्रीय सेलिब्रिटी वाला दर्जा मिला हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक शियाओटियन पर ब्रिटिश इंटेलीजेंस डिपार्टमेंट से जुड़े होने का आरोप है। 10 मई 2019 को, कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के चर्चिल कॉलेज में फू शियाओटियन के नाम पर एक गार्डन का नाम रखा गया है। फू यहां से ही पढ़ी हैं। कैम्ब्रिज जैसीप्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी किसी शख्‍स के नाम पर बगीचे का नाम तब तक नहीं रखेगी जब तक कि वह कोई अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर ख्याति प्राप्‍त न हो। बगीचे का नाम फू के नाम पर रखे जाने पर चीनी सरकार ने नाराजगी जताई थी।

Gaurav

Recent Posts

Nifty Surpasses 25,750 as Bulls Dominate Dalal Street

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,20 Sep'24 Indian benchmark indices soared to new record highs for…

54 mins ago

इजरायल ने बताया अब आगे कैसे लड़ा जाएगा युद्ध

तेल अवीव। पेजर ब्लास्ट के एक दिन बाद ही बुधवार को वॉकी-टॉकी फट गए। इस…

4 hours ago

जब तक फिलिस्तीनी राज्य नहीं बनेगा, इजरायल से कोई राजनयिक संबंध नहीं:प्रिंस

रियाद। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और पीएम मोहम्मद बिन सलमान अल ने कहा कि…

4 hours ago

अमेरिका जाने के लिए जान खतरे में डाल रहे भारतीय

वॉशिंगटन। भारतीय नागरिक अब उत्तरी बॉर्डर का रुख कर रहे हैं, जहां वे अमेरिका में…

4 hours ago

अफ्रीका में अकाल से हालात बिगड़े, नदी और तालाब सूखे, जमीन में पड़ गईं दरारें

लुसाका। पिछले कुछ समय से अफ्रीका के अनेक देश सूखा और अकाल की स्थिति से…

4 hours ago

तिरुपति मंदिर के लड्डुओं में जानवरों की चर्बी का हुआ इस्तेमाल: सीएम नायडू

-रेड्डी की पार्टी ने आरोपों को किया खारिज, बयान को बताया दुर्भावनापूर्ण हैदराबाद। आंध्र प्रदेश…

5 hours ago