अजब-गजब

समुद्री तूफान में 165 साल पहले डूबा था ‘सोने का जहाज’, जानें कैसे आज तक लोगों को बना रहा अरबपति

दक्षिणी कैरोलिना। सन् 1857 में दक्षिण कैरोलिना के तट पर एक जहाज डूब गया था। डूबे हुए जहाज पर कई किताबें लिखी गईं और इस पर फिल्‍म भी बनी। 165 साल बाद इस जहाज पर मौजूद खजाने की नीलामी की गई।

बताया जा रहा हैं कि अब तक कई करोड़ों डॉलर की कीमत वाला सोना बेचा जा चुका है। यह पहला मौका था जब मध्‍य अमेरिका में इस तरह का कोई खजाना मिला और यह सोने से भरा हुआ था। इस जहाज को सोने के जहाज के तौर पर जाना जाता है। इसकी कहानी भी काफी दिलचस्‍प है।

सोने का यह जहाज जो एक स्टीमशिप था 12 सितंबर 1857 को पनामा से न्यूयॉर्क शहर जा रहा था। इस जहाज को एसएस अमेरिका या एस सेंट्रल अमेरिका के तौर पर जानते थे। तभी रास्ते एक तूफान की वजह से डूब गया। सैन फ्रांसिस्को से दूसरे जहाज पर यात्रा करने और ट्रेन लेने के बाद भी ज्‍यादातर यात्री इस जहाज पर सवार हो गए थे। ये यात्री मध्‍य अमेरिका से जहाज पर चढ़े थे। तूफान में डूबे इस जहाज में करीब 425 लोगों की जान चली गई थी। जबकि 153 लोगों को बचा लिया गया था। एक सदी से भी ज्‍यादा समय तक यात्रियों का सामान जिनमें कुछ तिजोरियों और बड़े-बड़े संदूक थे, इसमें बंद थे। यह खजाना अटलांटिक महासागर की सतह से 7200 फीट नीचे ठंडी, ऑक्सीजन-रहित जगह पर सुरक्षित था ।

एस सेंट्रल अमेरिका को उस समय लोगों ने सोने का जहाज कहा। यह दरअसल एक एक 280 फुट लंबा साइडव्हील स्टीमर था जो 1850 के दशक के दौरान मध्य अमेरिका और अमेरिका के पूर्वी तट के बीच ऑपरेट होता था। इस जहाज को असल नाम जॉर्ज लॉ था जिसे न्यूयॉर्क के जॉर्ज लॉ के नाम पर रखा गया था। जिस समय जहाज डूबा था उस समय जहाज पर लदे सोने की कीमत करीब 2,000,000 डॉलर थी। आज, यह करीब 300,000,000 डॉलर के बराबर है। इस जहाज को जब तलाशा गया था तब उस समय 7,000 से ज्‍यादा सोने के सिक्के बरामद किए गए थे।

एक अंडरवाटर रिकवरी मिशन के जरिए खजाने को तलाशा गया था। मिशन के लीड साइंटिस्‍ट बॉब इवांस ने कहा था कि वस्तुएं भले ही देखने में सामान्‍य लगें लेकिन इनसे उस दौर की एक झलक मिलती है। उन्‍होंने कहा था कि जहाज के मिलने से पता लगता है कि सोने के क्षेत्र के मजदूर और सैन फ्रांसिस्‍को की हाई सोसायटी के यात्रियों और क्रू का आम जीवन कैसा था। इवांस ने बताया था कि जिस समय जहाज डूबा, उस दौर को अमेरिकी इतिहास में काफी हद तक भुला दिया गया। ऐसा इसलिए हुआ था क्‍योंकि इसके कुछ ही वर्षों बाद ही गृह युद्ध छिड़ गया। इस जहाज पर मिली चीजों की निलामी में कुछ चीजें तब एक मिलियन डॉलर की की बिकीं थी।

Gaurav

Recent Posts

इजरायल ने हमास को दिया शांति का प्रस्ताव, कहा- डील पर चर्चा से निकलेगा रास्ता

येरुशलम। एक साल से इजरायल-हमास के बीच चल रही जंग ने हजारों लोगों की जान…

9 mins ago

भारतीय सेना के शीर्ष कमांडर ने क्यों की पाकिस्तानी सैनिकों की तारीफ……गदगद हुआ पाकिस्तान

इस्लामाबाद । भारत और पाकिस्तान दोनों की ही सेनाएं संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की ओर…

10 mins ago

हिजबुल्लाह के 100 से ज्यादा रॉकेट लॉन्चर्स, 1000 रॉकेट बैरल सब इजराइल ने कर दिए बर्बाद

बेरूत। लेबनान में पिछले तीन दिनों में पेजर, वॉकी-टॉकी और फिर सोलर एनर्जी सिस्टम में…

14 mins ago

चेचन्या के लीडर कादिरोव का चौंकाने वाला दावा…..मैंने साइबरट्रक को जंग के मैदान में उतारा

कीव । चेचन्या के लीडर और वॉरलार्ड रमजान कादिरोव ने चौंकाने वाला खुलासा किया है।…

20 mins ago

इजरायल का बेरुत पर हवाई हमला, हिज्बुल्लाह कमांडर अकील समेत 59 की मौत

तेल अवीव। इजरायली सेना ने शुक्रवार को बेरूत में हवाई हमला किया, जिसमें हिज्बुल्लाह के…

22 mins ago