ख़बर ख़बरों की

यूक्रेन को रूस के बिना भी अनाज समझौता जारी रखने की उम्मीद : जेलेंस्की

कीव। यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि उनके देश को काला सागर अनाज समझौता जारी रखने की उम्मीद है। जेलेंस्की के प्रवक्ता सर्गेई न्यकीफोरोव ने इसकी जानकारी दी। रूस इस समझौते से बाहर हो चुका है। जेलेंस्की के हवाले से बताया गया, रूस के बिना भी हम कर सकते हैं, ताकि हम इस काला सागर गलियारे का उपयोग कर सकें।

रिपोर्ट्स के मुताबिक जेलेंस्की ने कहा कि उन्होंने विदेश मंत्रालय को समझौते को जारी रखने के संबंध में संयुक्त राष्ट्र और तुर्की के लिए आधिकारिक संकेत तैयार करने का आदेश दिया। जेलेंस्की ने कहा कि अगर यूक्रेन और तुर्की जहाजों को गुजरने की अनुमति देते हैं, तब जिन कंपनियों के पास जहाज हैं वे अनाज की आपूर्ति जारी रखने के लिए तैयार हैं। पिछले साल जुलाई में, यूक्रेन और रूस ने अलग से इस्तांबुल में तुर्की और संयुक्त राष्ट्र के साथ काला सागर के माध्यम से यूक्रेनी बंदरगाहों से अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक खाद्य शिपमेंट को फिर से शुरू करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किया था।

तब से, समझौते को कई बार बढ़ाया गया और 18 जुलाई को समाप्त होने वाला है। यूक्रेन के समुद्री बंदरगाहों के राज्य उद्यम प्रशासन के आंकड़ों का हवाला देते हुए सोमवार को बताया कि यूक्रेन ने समझौते के पहले 11 महीनों में 45 देशों को 32.5 मिलियन टन खाद्य पदार्थों का निर्यात किया है।

Gaurav

Recent Posts

Nifty Surpasses 25,750 as Bulls Dominate Dalal Street

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,20 Sep'24 Indian benchmark indices soared to new record highs for…

17 hours ago

इजरायल ने बताया अब आगे कैसे लड़ा जाएगा युद्ध

तेल अवीव। पेजर ब्लास्ट के एक दिन बाद ही बुधवार को वॉकी-टॉकी फट गए। इस…

20 hours ago

जब तक फिलिस्तीनी राज्य नहीं बनेगा, इजरायल से कोई राजनयिक संबंध नहीं:प्रिंस

रियाद। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और पीएम मोहम्मद बिन सलमान अल ने कहा कि…

20 hours ago

अमेरिका जाने के लिए जान खतरे में डाल रहे भारतीय

वॉशिंगटन। भारतीय नागरिक अब उत्तरी बॉर्डर का रुख कर रहे हैं, जहां वे अमेरिका में…

20 hours ago

अफ्रीका में अकाल से हालात बिगड़े, नदी और तालाब सूखे, जमीन में पड़ गईं दरारें

लुसाका। पिछले कुछ समय से अफ्रीका के अनेक देश सूखा और अकाल की स्थिति से…

20 hours ago

तिरुपति मंदिर के लड्डुओं में जानवरों की चर्बी का हुआ इस्तेमाल: सीएम नायडू

-रेड्डी की पार्टी ने आरोपों को किया खारिज, बयान को बताया दुर्भावनापूर्ण हैदराबाद। आंध्र प्रदेश…

20 hours ago