क्वेटा। पाकिस्तान में एक हफ्ते में दूसरी बार फौज पर हमला हुआ और इसमें 6 सैनिक मारे गए। यह अटैक बुधवार दोपहर बलूचिस्तान के झोब इलाके में मौजूद फौजी ठिकाने पर हुआ। पांच सैनिक गंभीर रूप से घायल हैं। इन्हें एयरलिफ्ट करके पेशावर मिलिट्री हॉस्पिटल ले जाया गया है। पाकिस्तान मिलिट्री के मीडिया विंग इंटर सर्विसेस पब्लिक रिलेशन्स ने हमले की पुष्टि की है। सात फरवरी को भी बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सैनिकों पर हमला हुआ था। इसमें एक मेजर समेत 4 सैनिक मारे गए थे। तब फौज ने इसकी पुष्टि नहीं की थी।
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि झोब में मौजूद फौजी ठिकाने पर हमला उस वक्त हुआ जब कुछ फौजी शिफ्ट पूरी करने के बाद आराम करने पहुंचे थे। इसी दौरान यहां आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। फौजियों ने भी जवाबी कार्रवाई की, लेकिन आतंकियों को कोई नुकसान नहीं हुआ। फायरिंग के बाद 6 सैनिकों के शव बरामद हुए। कुछ मीडिया रिपोट्र्स में यह संख्या 4 बताई गई है। 5 सैनिक गंभीर रूप से घायल हुए हैं
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,20 Sep'24 Indian benchmark indices soared to new record highs for…
तेल अवीव। पेजर ब्लास्ट के एक दिन बाद ही बुधवार को वॉकी-टॉकी फट गए। इस…
रियाद। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और पीएम मोहम्मद बिन सलमान अल ने कहा कि…
वॉशिंगटन। भारतीय नागरिक अब उत्तरी बॉर्डर का रुख कर रहे हैं, जहां वे अमेरिका में…
लुसाका। पिछले कुछ समय से अफ्रीका के अनेक देश सूखा और अकाल की स्थिति से…
-रेड्डी की पार्टी ने आरोपों को किया खारिज, बयान को बताया दुर्भावनापूर्ण हैदराबाद। आंध्र प्रदेश…