अहमदाबाद | गुजरात में राज्यसभा की सभी तीन सीटों पर निर्विरोध उम्मीदवार चुन लिए गए हैं| भाजपा के तीन उम्मीदवार एस जयशंकर, केसरीदेवसिंह और बाबुभाई देसाई निर्विरोध चुनाव जीत गए हैं| बता दें कि राज्यसभा की 3 सीटों के लिए 24 जुलाई को मतदान होना था, लेकिन कांग्रेस की ओर से कोई उम्मीदवार नहीं उतारने से भाजपा के तीनों प्रत्याशियों को निर्विरोध विजेता घोषित किया गया है| भाजपा के तीनों डमी उम्मीदवारों ने अपना पर्चा वापस ले लिया है| गुजरात में राज्यसभा के लिए विजेता उम्मीदवार एस जयशंकर, केसरीदेवसिंह और बाबुभाई देसाई आगामी 20 जुलाई से प्रारंभ हो रहे मानसून सत्र में शपथ लेंगे |
गुजरात में राज्यसभा की 3 सीटों के लिए चुनाव की घोषणा की गई थी| 13 जुलाई नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख थी| पर्याप्त संख्याबल नहीं होने की वजह से कांग्रेस ने पहले ही मैदान छोड़ दिया था| इस कारण भाजपा के तीनों उम्मीदवार सरलता से निर्विरोध चुन लिए गए| भाजपा ने राज्यसभा चुनाव में विदेश मंत्री एस जयशंकर को रिपीट किया है| जबकि जुगलजी ठाकोर और दिनेश अनावडिया की जगह एक ओबीसी और एक क्षत्रिय को मैदान में उतारा था |
बाबुभाई देसाई ओबीसी समाज से आते हैं, जबकि केसरीदेवसिंह झाला क्षत्रिय समाज के हैं और वांकानेर राजघराने से आते हैं| केसरीदेवसिंह झाला के पिता दिग्विजसिंह झाला कांग्रेस की सरकार में भारत के पहले पर्यावरण मंत्री थे| वे मुंबई में रहते हैं और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उनकी बेटी की शादी में शामिल हुए थे| केसरीदेवसिंह झाला के चाचा रणजीतसिंह फिलहाल 83 वर्ष के हैं और वह राजस्थान में रहते थे| रणजीतसिंह झाला फोरेस्ट सचिव रह चुके हैं|
आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत जीपीएस स्पूफिंग और सैटेलाइट इमेजरी जैसे खतरे भारत के लिए…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,27 July'25 The United States has taken a decisive step to…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,26 July'25 India’s foreign exchange reserves fell by $1.183 billion to…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,21 July'25 Indian cryptocurrency exchange CoinDCX has reported a security breach…
Ira Singh khabar Khabaron Ki,20 July'25 Madhya Pradesh Chief Minister Dr. Mohan Yadav has identified…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,17 July'25 MP Chief Minister Dr. Mohan Yadav, during his visit…