जिनेवा। संयुक्त राष्ट्र (संरा) ने वैश्विक खाद्य सुरक्षा पर एक चिंताजनक रिपोर्ट में कहा कि पिछले साल 2.4 अरब लोगों को लगातार भोजन की प्राप्ति नहीं हुई और करीब 78.3 करोड़ लोगों को भूख से जूझना पड़ा। वैश्विक संस्था ने बताया कि इससे 14.8 करोड़ बच्चों का विकास भी अवरुद्ध हुआ। रिपोर्ट 2023 में कहा कि 2021 और 2022 के बीच विश्व में भूखे लोगों की संख्या में कोई खास बदलाव नहीं हुआ लेकिन बहुत-सी जगहों पर लोगों को गंभीर रूप से खाद्य संकट का सामना करना पड़ा।
रिपोर्ट में पश्चिमी एशिया, कैरिबियाई देश और अफ्रीका को चिन्हित किया गया, जहां 20 फीसदी आबादी को भूख से जूझना पड़ा और यह वैश्विक औसत से दोगुना से भी ज्यादा है। खाद्य और कृषि संगठन के महानिदेशक क्यू डोन्गयी ने कहा कि वैश्विक महामारी से पहले के हालात में लौटने की गति असमान रही है और यूक्रेन में युद्ध ने पोषक तत्वों से संपन्न भोजन और स्वस्थ आहार को प्रभावित किया है। उन्होंने कहा, यह नई सामान्य स्थिति है, जहां जलवायु परिवर्तन, संघर्ष और आर्थिक अस्थिरता हाशिए पर रहने वाले लोगों को सुरक्षा से और दूर धकेल रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, दुनियाभर में लोगों की स्वस्थ आहार तक पहुंच की स्थिति खराब हो चुकी है।
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,14 July'25 India’s wholesale price inflation (WPI) turned negative in June…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,14 July'25 Madhya Pradesh’s Kuno National Park (KNP), India’s first home…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,14 July'25 As monsoon showers swept into Madhya Pradesh’s Kuno National…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,10 July'25 Union Finance Minister Nirmala Sitharaman on Wednesday urged non-banking financial…
Ira Singh Khabar Khabron Ki,9 July'25 Former British Prime Minister Rishi Sunak has returned to…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,08 July'25 U.S. President Donald Trump has announced sweeping new tariffs,…