नई दिल्ली । भाजपा अब छह राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष और बदलेगी। सूत्रों ने बताया कि यह चुनावी ऑपरेशन के तहत हो रहा है। 2024 को ध्यान में रखकर यह सब किया जा रहा है। गौरतलब है कि भाजपा ने मंगलवार को पंजाब, तेलंगाना और झारखंड समेत 4 राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए थे। लोकसभा चुनाव से कुछ महीने पहले संगठन में ये बदलाव भाजपा की ओर से राज्यवार रणनीति का संकेत है। इसी कड़ी में भाजपा अब 6 और राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष बदलने वाली है। इसे लेकर अगले एक से दो दिनों में फैसला हो सकता है। भाजपा जिन राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष बदलने वाली हैं, उनमें मध्य प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक और केरल शामिल हैं। सूत्रों का कहना है कि पद छोड़ने वाले कई अध्यक्षों को मोदी सरकार में एंट्री मिल सकती है। सबसे ज्यादा चर्चा गुजरात भाजपा के अध्यक्ष सीआर पाटिल की है, जो लोकसभा के सांसद भी हैं। इसलिए तकनीकी तौर पर उन्हें मोदी सरकार में एंट्री देना आसान होगा।
गौरतलब है कि सीआर पाटिल ने 2014 में नवसारी सीट से जीत हासिल की थी। फिर 2019 में उन्होंने रिकॉर्ड 6 लाख वोटों के अंतर से कांग्रेस उम्मीदवार को मात दी थी। चर्चा यह भी है कि उन्हें मंत्री की बजाय संगठन में ही अहम पद दिया जा सकता है। उन्हें पीएम नरेंद्र मोदी के भरोसेमंद नेताओं में से एक माना जाता है। उनका गुजरात भाजपा अध्यक्ष के तौर पर जुलाई में कार्यकाल समाप्त हो रहा है। पाटिल के अलावा मध्य प्रदेश के अध्यक्ष वीडी शर्मा भी केंद्रीय मंत्री बन सकते हैं। वह राज्य की खजुराहो लोकसभा सीट से सांसद हैं। वीडी शर्मा को मध्य प्रदेश से दिल्ली लाने का फैसला हो चुका है, लेकिन उत्तराधिकारी पर अंतिम फैसला बाकी है। बताया जा रहा है कि वीडी शर्मा की जगह पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद पटेल, कैलाश विजयवर्गीय और सांसद सुमेर सिंह सोलंकी के नाम चर्चा में हैं।
इधर संगठन में फेरबदल के साथ ही मोदी कैबिनेट में भी बदलाव की चर्चाएं जोरों पर है। भाजपा ने जी. किशन रेड्डी को तेलंगाना का अध्यक्ष बनाया है, जो अब तक पर्यटन मंत्री हैं। अब वह पद छोड़ेंगे तो निश्चित तौर पर केंद्रीय मंत्री के तौर पर कोई और नेता आएगा। इसके अलावा कुछ और नेताओं को भी केन्द्र में मंत्री बनाया जा सकता है, जबकि कुछ मंत्रियों की संगठन में वापसी हो सकती है। इस तरह से भाजपा में फिलहाल तो बदलाव की बयार चल रही है।
आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत जीपीएस स्पूफिंग और सैटेलाइट इमेजरी जैसे खतरे भारत के लिए…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,27 July'25 The United States has taken a decisive step to…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,26 July'25 India’s foreign exchange reserves fell by $1.183 billion to…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,21 July'25 Indian cryptocurrency exchange CoinDCX has reported a security breach…
Ira Singh khabar Khabaron Ki,20 July'25 Madhya Pradesh Chief Minister Dr. Mohan Yadav has identified…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,17 July'25 MP Chief Minister Dr. Mohan Yadav, during his visit…