ख़बर ख़बरों की

रूस की गोलाबारी से Ukraine में तीन की मौत व 17 लोग जख्मी

कीव। रूस की गोलाबारी से यूक्रेन में तीन लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार यूक्रेन के पूर्वी और दक्षिणी क्षेत्र में रूस लगातार गोलाबारी कर रहा है। इसमें कम से कम तीन और नागरिकों की मौत हो गई तथा 17 अन्य घायल हो गए। यह हमला ऐसे वक्त में हुआ जब स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने रूस के खिलाफ यूक्रेन की लड़ाई के लिए अपने देश और यूरोपीय संघ के समर्थन को दर्शाते हुए कीव की यात्रा शुरू की है।

यूक्रेन की संसद को दिए संबोधन में सांचेज ने कहा, ‘जब तक यह युद्ध चलेगा, हम आपके साथ रहेंगे।’ उनके संबोधन के दौरान कई बार संसद सदस्यों ने खड़े होकर उनका सम्मान व्यक्त किया। उन्होंने कहा ‎कि मैं यूक्रेन पर रूस के गैरकानूनी और अनुचित आक्रमण के खिलाफ यूरोपीय संघ तथा यूरोप के दृढ़ संकल्प को व्यक्त करने के लिए यहां आया हूं। उन्होंने यह संबोधन उस दिन दिया जब स्पेन ने 27 सदस्यीय यूरोपीय संघ की अध्यक्षता संभाली है। यूरोपीय संघ की अध्यक्षता हर छह महीने में बारी-बारी से देशों को दी जाती है। बाद में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ एक संवाददाता सम्मेलन में सांचेज ने घोषणा की कि स्पेन चार ‘लेपर्ड टैंक’ और बख्तरबंद वाहन समेत यूक्रेन को और अधिक हथियार उपलब्ध कराएगा।

स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने यह भी कहा कि स्पेन पुनर्निर्माण की जरूरतों में मदद करने के लिए अतिरिक्त 5.5 करोड़ यूरो की मदद मुहैया कराएगा। वहीं, दोनेत्स्क के गवर्नर पावलो किरिलेंको ने बताया कि यूक्रेन में शुक्रवार और शनिवार रात को रूस की गोलाबारी में कम से कम तीन नागरिकों की मौत हो गई तथा 17 अन्य घायल हो गए। खेरसॉन के गवर्नर ओलेक्सांद्र प्रोकुदिन ने बताया कि दक्षिणी खेरसॉन में शुक्रवार और शनिवार रात को हमले में एक बच्चे समेत पांच लोग घायल हो गए। संभावित शांति वार्ता को लेकर सांचेज ने कहा ‎कि शांति वार्ता के लिए शर्तें और वक्त केवल यूक्रेन तय कर सकता है। अन्य देश तथा क्षेत्र शांति योजनाओं का प्रस्ताव दे रहे हैं। उनकी भागीदारी काफी सराहनीय है, लेकिन हम पूरी तरह से उन्हें स्वीकार नहीं कर सकते।

Gaurav

Recent Posts

साबुन के नाम पर फैक्ट्री में बन रहा नशीला ड्रग, किराये पर देने वाला गिरफ्तार

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के समीप औद्योगिक क्षेत्र के बंद फैक्ट्री में एमडी ड्रग्स…

2 weeks ago

भारत विश्व गुरु के रूप में शिक्षक परंपरा को स्थापित करना चाहता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शिक्षा भूषण अखिल भारतीय सम्मान समारोह को किया संबोधित भोपाल। मुख्यमंत्री…

2 weeks ago

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पद्मश्री अवार्डी श्रीमती दुर्गाबाई से की भेंट, दिलाई भाजपा की सदस्यता

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पद्मश्री अवार्डी श्रीमती दुर्गाबाई के कोटरा सुल्तानाबाद स्थित निवास…

2 weeks ago

पंकज आडवाणी ने जीता सिंगापुर ओपन बिलियर्ड्स खिताब, जाडेन ओंग को 5-1 से हराया

सिंगापुर। भारत के स्टार खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने सिंगापुर में स्थानीय स्टार जाडेन ओंग को…

2 weeks ago

भारत ने 12 ओवर में बांग्लादेश की उड़ाई धज्जियां, 7 विकेट से जीता पहला टी-20, हार्दिक ने लगाया जीत का छक्का

ग्वालियर। भारत ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में रविवार को बांग्लादेश…

2 weeks ago