ख़बर ख़बरों की

फ्रांस में पांचवें दिन भी हिंसा ; मेयर के घर पर हमला, पुलिस का देर रात सर्च ऑपरेशन, 719 लोग गिरफ्तार

पेरिस। फ्रांस के नेन्तेरे में मंगलवार को 17 साल के लडक़े की पुलिस के हाथों मौत के बाद भडक़ी हिंसा जारी है। यहां के मेयर के घर पर हमला हुआ, इसमें उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने शनिवार और रविवार की दरमियानी रात सर्च ऑपरेशन चलाया और 719 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इन पर हिंसा में शामिल होने का आरोप है। गिरफ्तार लोगों की संख्या करीब 1700 हो चुकी है।

रविवार को होम मिनिस्ट्री ने एक बयान में कहा- पुलिस ने शनिवार रात सर्च ऑपरेशन शुरू किया और इस दौरान 719 लोगों को गिरफ्तार किया गया। हिंसा में काफी हद तक कमी आ चुकी है। हमने फैसला किया है कि जल्द से जल्द आरोपियों पर केस शुरू किए जाएंगे ताकि बाकी लोगों को सबक मिल सके। बयान में कहा गया- मेयर विन्सेंट जेन्बर्न के घर पर कार घुसाकर हमला किया गया। इसमें उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हुई हैं। उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। उनके दोनों बच्चे भागने में कामयाब रहे।

Gaurav

Recent Posts

अमेरिका में मौजूद भारतीय खजाना लेकर लौटेंगे पीएम मोदी

वॉशिंगटन। पिछले 10 साल से भारत ने अपने प्राचीन खजाने को वापस पाने के लिए…

10 hours ago

जब एक सवाल के जवाब में बाइडेन ने पीएम मोदी की पीठ पर हाथ रखकर कर दिया बड़ा वादा

वॉशिंगटन। क्वाड देशों की हुई बैठक में सभी ने एकजुटता के साथ आतंकवाद का विरोध…

10 hours ago

क्वाड की बैठक में उत्तर कोरिया को बताया दुनिया के लिए खतरा, यूएनएससी में बताई सुधार की जरुरत

वॉशिंगटन। क्वाड शिखर सम्मेलन सभी देशों ने एक साथ कहा कि दुनिया के लिए उत्तर…

10 hours ago

भारत के भगोड़े उपदेशक को पाकिस्तान ने दिया न्यौता,15 दिन देगा व्याख्यान

इस्लामाबाद। कट्टरपंथी इस्लामी उपदेशक और भारतीय भगोड़े जाकिर नाइक को पाकिस्तान से बुलावा आया है।…

10 hours ago

यह चुनाव जम्मू-कश्मीर में तीन परिवारों का शासन खत्म करने वाला चुनाव

शाह बोले- यहां के आका पहले पाकिस्तान से डरते थे, अब वह मोदी से डरता…

10 hours ago

दिल्ली की सबसे कम उम्र की तीसरी महिला सीएम बनी आतिशी

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ…

10 hours ago