ख़बर ख़बरों की

भीम आर्मी चीफ Chandrashekhar Azad के काफिले पर हमला,घायल आज़ाद को भर्ती कराया , जानें किसने किया हमला ; 4 संदिग्ध लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया, कार भी बरामद

सहारनपुर में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हमला किया गया है। हमला करने वाले 4 संदिग्ध लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। साथ ही हमलावरों की कार भी बरामद कर ली गई है।

कैसी है चंद्रशेखर की हालत

मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने 4 संदिग्धों को हिरासत लेकर अब पूछताछ कर रही है और वहीं दूसरी ओर सहारनपुर के CMS डॉ. रतन पाल सिंह ने जानकारी दी है कि चंद्रशेखर की हालत ठीक है। हमने डिजिटल एक्स रे, अल्ट्रासाउंड कर लिया है। पेट के अंदर न कोई गोली है और न ही छर्रे है। घबराने की कोई बात नहीं है।

वहीं सहारनपुर के एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने कहा कि मेरी चंद्रशेखर आजाद से बात हुई है। वे बेहतर महसूस कर रहे हैं। डॉक्टर ने बताया है कि कल जांच के बाद उनके डिस्चार्ज होने की संभावना है। उन्होंने भी कहा कि मुझे उम्मीद है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाए।

बता दें कि 28 जून को चंद्रशेखर सहारनपुर के देवबंद पहुंचे थे और यहां उनके काफिले पर कुछ लोगों ने फायरिंग कर दी थी। इस जानलेवा हमले में चंद्रशेखर घायल हो गए थे, जिन्हें इलाज के लिए देवबंद के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गोली चंद्रशेखर को छूकर निकल गई थी, जिससे वे घायल हो गए थे। चंद्रशेखर की कार पर गोलियों के निशान दिखाई दे रहे हैं।

कार में हरियाणा से आए थे हमलावर

अब तक की जांच से पुलिस को पता चला है कि हमलावर हरियाणा नंबर की कार से आए थे। फायरिंग में चंद्रशेखर की कार के शीशे भी टूट गए हैं।हमलावरों की पहचान के लिए CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर का कहना है कि’मुझे ठीक से याद नहीं है, लेकिन मेरे लोगों ने उन्हें पहचान लिया। मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि ऐसे अचानक हमला हो जाएगा।

टाइम की 100 नेताओं की सूची में है चंद्रशेखर

चंद्रशेखर का जन्म 3 दिसंबर 1986 को सहारनपुर जिले के छुटमलपुर कस्बे में हुआ था। चंद्रशेखर आजाद पेशे से वकील और दलित-बहुजन अधिकार के लिए काम करने वाले नेता है। वे खुद को बाबा भीमराव अम्बेडकर का अनुयायी बताते हैं। टाइम पत्रिका ने फरवरी 2021 में चंद्रशेखर को 100 उभरते नेताओं की अपनी वार्षिक सूची में शामिल किया था।

Gaurav

Recent Posts

इजरायल ने हमास को दिया शांति का प्रस्ताव, कहा- डील पर चर्चा से निकलेगा रास्ता

येरुशलम। एक साल से इजरायल-हमास के बीच चल रही जंग ने हजारों लोगों की जान…

2 hours ago

भारतीय सेना के शीर्ष कमांडर ने क्यों की पाकिस्तानी सैनिकों की तारीफ……गदगद हुआ पाकिस्तान

इस्लामाबाद । भारत और पाकिस्तान दोनों की ही सेनाएं संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की ओर…

2 hours ago

हिजबुल्लाह के 100 से ज्यादा रॉकेट लॉन्चर्स, 1000 रॉकेट बैरल सब इजराइल ने कर दिए बर्बाद

बेरूत। लेबनान में पिछले तीन दिनों में पेजर, वॉकी-टॉकी और फिर सोलर एनर्जी सिस्टम में…

2 hours ago

चेचन्या के लीडर कादिरोव का चौंकाने वाला दावा…..मैंने साइबरट्रक को जंग के मैदान में उतारा

कीव । चेचन्या के लीडर और वॉरलार्ड रमजान कादिरोव ने चौंकाने वाला खुलासा किया है।…

2 hours ago

इजरायल का बेरुत पर हवाई हमला, हिज्बुल्लाह कमांडर अकील समेत 59 की मौत

तेल अवीव। इजरायली सेना ने शुक्रवार को बेरूत में हवाई हमला किया, जिसमें हिज्बुल्लाह के…

2 hours ago