ख़बर ख़बरों की

Russia ने Ukraine पर किए ताबड़तोड़ हमले, चार की मौत

कीव। रूस में तख्तापलट शांत होते ही यूक्रेन में हमला बढ़ गया है। रूस ने ताबड़तोड़ यूक्रेन के दो शहरों मिसाइल हमले किए। एक रूसी मिसाइल ने पूर्वी यूक्रेन में क्रामाटो‌र्स्क के मध्य में एक हलचल वाले स्थान पर हमला किया। हमले में एक बच्चे सहित कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार डोनेट्स्क क्षेत्र के सैन्य प्रशासन के प्रमुख पावलो किरिलेंको ने बताया कि रूस का यूक्रेन पर यह हमला करीब 7:30 बजे हुआ। उन्होंने कहा कि ‘हम अब शहर में घायलों और संभवतः मृतकों की संख्या पता लगाने के लिए काम कर रहे हैं। हमला जिस जगह पर हुआ वह शहर का केंद्र है और यहां नागरिकों के लिए भोजन की व्यवस्था की जाती है।

दूसरा मिसाइल हमला शहर के बाहरी इलाके में एक गांव पर हुआ। यूक्रेन के आंतरिक मामलों के मंत्री इहोर क्लिमेंको ने कहा कि ‘रूस ने जानबूझकर भीड़-भाड़ वाले इलाकों को निशाना बनाया। हमले के तुरंत बाद, आपातकालीन सेवाएं घायलों की मदद के लिए घटनास्थल पर पहुंच गईं। बता दें कि 24 फरवरी, 2022 को शुरू हुए रूस-यूक्रेन युद्ध ने कई लोगों की जान ले ली है और दोनों देशों के बीच अब भी युद्ध जारी है।

 

Gaurav

Recent Posts

इजरायल ने हमास को दिया शांति का प्रस्ताव, कहा- डील पर चर्चा से निकलेगा रास्ता

येरुशलम। एक साल से इजरायल-हमास के बीच चल रही जंग ने हजारों लोगों की जान…

3 mins ago

भारतीय सेना के शीर्ष कमांडर ने क्यों की पाकिस्तानी सैनिकों की तारीफ……गदगद हुआ पाकिस्तान

इस्लामाबाद । भारत और पाकिस्तान दोनों की ही सेनाएं संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की ओर…

5 mins ago

हिजबुल्लाह के 100 से ज्यादा रॉकेट लॉन्चर्स, 1000 रॉकेट बैरल सब इजराइल ने कर दिए बर्बाद

बेरूत। लेबनान में पिछले तीन दिनों में पेजर, वॉकी-टॉकी और फिर सोलर एनर्जी सिस्टम में…

9 mins ago

चेचन्या के लीडर कादिरोव का चौंकाने वाला दावा…..मैंने साइबरट्रक को जंग के मैदान में उतारा

कीव । चेचन्या के लीडर और वॉरलार्ड रमजान कादिरोव ने चौंकाने वाला खुलासा किया है।…

15 mins ago

इजरायल का बेरुत पर हवाई हमला, हिज्बुल्लाह कमांडर अकील समेत 59 की मौत

तेल अवीव। इजरायली सेना ने शुक्रवार को बेरूत में हवाई हमला किया, जिसमें हिज्बुल्लाह के…

17 mins ago