कारोबार

गुजरात में बढ़े Petrol-Diesel के दाम, देखिए किन-किन जगहों पर आई तेल की कीमत में गिरावट

दिल्ली। वै‎श्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में र‎विवार को कोई बदलाव नहीं है। डब्ल्यूटीआई क्रूड 69.16 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है. वहीं ब्रेंट क्रूड 73.85 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। देश में तेल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमत जारी कर दी है। भारत में हर सुबह 6 बजे ईंधन के दामों में संशोधन किया जाता है। जून 2017 से पहले कीमतों में संशोधन हर 15 दिन के बाद किया जाता था। महाराष्ट्र में पेट्रोल 1.18 रुपए महंगा होकर 107.17 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है, वहीं डीजल 1.13 रुपए महंगा होकर 93.66 प्रति लीटर हो गया है। इसी तरह छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 50 पैसे और 49 पैसे महंगा हुआ है। केरल, तेलंगाना और अरुणाचल व झारखंड में पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ी है। दूसरी तरफ गुजरात में पेट्रोल 62 और डीजल 65 पैसे सस्ता होकर बिक रहा है।
राजस्थान में भी पेट्रोल 37 पैसे और डीजल 34 पैसे सस्ता हुआ है। पश्चिम बंगाल, पंजाब व गोवा में भी पेट्रोल-डीजल की कीमत में हल्की गिरावट है। दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए और डीजल 89.62 रुपए प्रति लीटर, मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपए और डीजल 94.27 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपए और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपए और डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर, नोएडा में पेट्रोल 96.77 रुपए और डीजल 89.94 रुपए प्रति लीटर हो गया है। गाजियाबाद में 96.58 रुपए और डीजल 89.75 रुपए प्रति लीटर हो गया है। लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपए और डीजल 89.76 रुपए प्रति लीटर हो गया है। पटना में पेट्रोल 107.24 रुपए और डीजल 94.04 रुपए प्रति लीटर हो गया है। पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपए और डीजल 79.74 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
Gaurav

Recent Posts

युद्ध और खतरनाक होगा, लेबनान में 16 सौ ठिकानों पर हमला,मृतकों की संख्या 5 सौ के पार

बेरुत। गाजा के बाद अब लेबनान पर इजरायल ताबड़तोड़ हमले कर रहा है। इन हमलों…

2 mins ago

पीएम मोदी का तीन दिवसीय दौरा खत्म, अमेरिका से भारत के लिए हुए रवाना

न्यूयॉर्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तीन दिवसीय अमेरिका दौरा खत्म हो गया है। इन तीन…

27 mins ago

जम्मू कश्मीर में दूसरे चरण का मतदान कल, मेंढर में भारी सुरक्षा बल किया तैनात

पुंछ। जम्मू कश्मीर में हो रहे विधानसभा चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा…

31 mins ago

तिरुपति लड्डू मामले में सरकार गंभीर, थमाया नोटिस

तिरुमाला। तिरुपति मंदिर से जुड़े लड्डू मामले में अब केंद्र सरकार ने गंभीरता दिखाते हुए…

32 mins ago

जापान में भूकंप के झटके, सुनामी का अलर्ट जारी

टोक्यो। जापान की धरती एक बार फिर भूकंप के झटकों से थर्रा गई है। इसके…

35 mins ago

शस्त्र पूजन के साथ मनाया जाएगा दशहरा पर्व – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री करेंगे महेश्वर में शस्त्र पूजन 5 अक्टूबर को दमोह जिले के संग्रामपुर में होगी…

41 mins ago