ख़बर ख़बरों की

बैठक के बाद जो चुहिया निकली वह भी मरी हुई : पूर्व उप मुख्यमंत्री

पटना। पटना में शुक्रवार को हुई समान विचारधारा वाली पार्टियों की बैठक में अगले चुनाव में एकजुट होकर चुनाव लड़ने को लेकर चर्चा हुई। बैठक में शामिल अधिकांश दलों ने इस बैठक को शुरुआत बता रहे हैं, लेकिन भाजपा इस बैठक को टांय टांय फिस्स वाली कहावत बता रही है। भाजपा के नेता और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि विपक्ष की बैठक टांय- टांय फिस्स हो गई है।
कहावत है खोदा पहाड़ निकली चुहिया, लेकिन बैठक के बाद जो चुहिया निकली वह भी मरी हुई। सुशील मोदी ने कहा कि बैठक कि एक ही उपलब्धि है कि अगली बैठक का स्थान और तिथि तय हो गई। बैठक में न तो प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार न ही नीतीश कुमार को संयोजक बनाने की चर्चा हुई।

उल्टे अरविंद केजरीवाल गुस्से में प्रेस कॉन्फ्रेंस छोड़कर चले गए। मोदी ने कहा कि 7 मुख्य विपक्षी दल बैठक से नदारद थे। 15 शामिल दलों में 10 परिवारवादी दल हैं और 12 दलों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे वंशवादी और भ्रष्टाचारी से लिप्त पार्टियां ईमानदार नरेंद्र मोदी का मुकाबला नहीं कर सकती हैं।

Gaurav

Recent Posts

भूतपूर्व सैनिकों का कल्याण राज्य सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रत्येक शहीद सैनिक के परिवार को एक करोड़ अनुग्रह राशि का प्रावधान सैनिकों और उनके…

3 mins ago

शस्त्र पूजन के साथ मनाया जाएगा दशहरा पर्व – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री करेंगे महेश्वर में शस्त्र पूजन 5 अक्टूबर को दमोह जिले के संग्रामपुर में होगी…

11 mins ago

बाजार से गायब हो रहे 10, 20 और 50 के नोट , कांग्रेस के नेता ने वित्त मंत्री को चिट्ठी लिखी लिखकर जताई चिंता…

दिल्ली : देश में डिजिटल ट्रांजैक्शंस तेजी से बढ़ रहा है और लोगों में कैश…

22 hours ago

PM मोदी की यात्रा के दौरान अमेरिका ने भारत को सौंपे 297 एंटिक्स, मोदी काल में विकास भी, विरासत भी

दिल्ली : पीएम मोदी भारत की संस्कृति और विरासत को संजोने के लिए हर तरह…

22 hours ago

तीन सहपाठियों के हाथ में देश की सुरक्षा के लिए थल, वायु और नौसेना की कमान होगी

तीसरी कक्षा में साथ पड़ने के बाद अब एक बार फिर बना मिलने का अनोखा…

22 hours ago

श्रीलंका के नये राष्ट्रपति बन रहे मार्क्सवादी नेता अनुरा कुमारा दिसानायके क्या भारत से मिलाएंगे हाथ

कोलंबो। श्रीलंका के राष्ट्रपति चुनाव में मार्क्सवादी नेता अनुरा कुमारा दिसानायके ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी…

22 hours ago