कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद नया विवाद खड़ा हो गया है। पशुपालन मंत्री टी. वेंकटेश ने कहा है कि वध रोकथाम और मवेशी संरक्षण अधिनियम को वापस लिया जाएगा। यदि ऐसा होता है तो पूर्ववर्ती भाजपा (BJP) सरकार द्वारा लाया गया गोवध कानून भी समाप्त हो जाएगा। इसके बाद गायों की हत्या अपराध नहीं रह जाएगा।
शनिवार को कर्नाटक के पशुपालन मंत्री टी. वेंकटेश ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा, यदि भैंसों और बैलों का वध किया जा सकता है तो गायों का क्यों नहीं।
उन्होंने कहा कि वध रोकथाम और मवेशी संरक्षण अधिनियम को वापस लाने का निर्णय जल्द लिया जाएगा। यह किसानों के लिए काफी हितकर होगा।
भाजपा ने जताया विरोध
इस बीच, भाजपा समर्थकों ने कांग्रेस के मंत्री द्वारा दिए गए इस बयान की निंदा की है। उन्होंने गोहत्या पर कानून वापस लेने पर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है। पिछली भाजपा सरकार ने गोहत्या पर प्रतिबंध लगाने और अपराधियों के लिए कड़ी सजा का प्रविधान करने वाला विधेयक पारित किया था।
भाजपा का आरोप है कि यह हिंदुओं का अपमान है। कांग्रेस सरकार एक वर्ग को खुश करने के लिए इस तरह की घोषणाएं कर रही है। इससे पहले बजरंग दल पर बैन लगाने की घोषणा पर बवाल मचा था।
बकौल वेंकटेश, उन्होंने अपने निवास पर तीन से चार गायों का पालन-पोषण किया। लेकिन, जब इनमें से एक गाय की मृत्यु हो गई तो उसके अंतिम संस्कार के लिए मुझे बहुत संघर्ष करना पड़ा। उसे उठाने के लिए लगभग 25 लोग आए, लेकिन फिर भी उसे नहीं उठा सके। बाद में एक जेसीबी की मदद से उठाया जा सका। उन्होंने कहा कि राज्य में गोशालाओं के प्रबंधन के लिए धन की कमी है।
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,05 June’25 India’s manufacturing sector lost some momentum in May, with…
Ira Singh Khabar Khabaron ki,02 June’25 India’s Goods and Services Tax (GST) collections continued their…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,01 June’25 The central government managed to meet its fiscal deficit…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,31 May'25 India’s economy expanded by 7.4% in the March quarter…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,31 May’25 Infosys founder NR Narayana Murthy has launched a pioneering,…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,30 May’25 India’s economy has reached a significant milestone, with its…