प्रयागराज। माफिया अतीक और अशरफ हत्याकांड के आरोपियों की न्यायिक हिरासत 14 दिन और बढ़ गई है। मंगलवार को तीनों आरोपियों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सीजेएम कोर्ट में पेशी की गई थी। न्यायालय ने तीनों आरोपियों लवलेश तिवारी, अरुण मौर्य और सनी सिंह की न्यायिक अभिरक्षा की अवधि 14 दिन बढ़ाने का आदेश जारी किया।
तीनों आरोपी इस समय प्रतापगढ़ की जेल में बंद हैं। सुरक्षा कारणों के चलते इन्हें वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया। मामले की अगली सुनवाई के लिए तीन जुलाई की तिथि निर्धारित की गई है। याद हो कि अतीक-अशरफ की हत्या के आरोपी तीनों शूटरों की न्यायिक अभिरक्षा पिछले कई बार से बढ़ाई जा रही है। 15 अप्रैल को माफिया बंधुओं की हत्या के बाद इन्हें नैनी जेल में रखा गया था, लेकिन बाद सुरक्षा कारणों से तीनों को प्रतापगढ़ जेल में शिफ्ट कर दिया गया है।
आरोपियों ने मोतीलाल नेहरू मंडलीय चिकित्सालय के गेट पर माफिया बंधुओं की गोली मारकर हत्या कर दी थी। चर्चा है कि इस माह के अंत तक तीनों आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जा सकती है। हत्या की जांच के लिए न्यायिक आयोग गठित किया गया है। आयोग के सदस्यों ने घटना स्थल का निरीक्षण करने के साथ ही जेल जाकर तीनों से पूछताछ भी कर चुकी है।
तेल अवीव। पेजर ब्लास्ट के एक दिन बाद ही बुधवार को वॉकी-टॉकी फट गए। इस…
रियाद। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और पीएम मोहम्मद बिन सलमान अल ने कहा कि…
वॉशिंगटन। भारतीय नागरिक अब उत्तरी बॉर्डर का रुख कर रहे हैं, जहां वे अमेरिका में…
लुसाका। पिछले कुछ समय से अफ्रीका के अनेक देश सूखा और अकाल की स्थिति से…
-रेड्डी की पार्टी ने आरोपों को किया खारिज, बयान को बताया दुर्भावनापूर्ण हैदराबाद। आंध्र प्रदेश…
आगरा। आगरा-दिल्ली रेलमार्ग से गुजरने वाली 42 ट्रेनों का रास्ता बदला गया है। वजह ये…