सतना में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यक्रम में कलेक्टर अनुराग वर्मा और नगर निगम आयुक्त राजेश शाही की मौजूदगी ने सियासी विवाद पैदा कर दिया है। कांग्रेस ने दोनों अफसरों की ध्वज प्रणाम करते हुए तस्वीर शेयर कर उन पर एक्शन लिए जाने की मांग की है। वहीं, दोनों अधिकारियों ने इसको लेकर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है। कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा ने रविवार को ट्विटर पर यह तस्वीर शेयर की। इसमें सतना कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त आरएसएस के सदस्यों के साथ ध्वज प्रणाम करने की मुद्रा में खड़े दिख रहे हैं।
सांसद ने लिखा- सतना में आरएसएस के कार्यक्रम में शामिल होकर ध्वज प्रणाम करने की तस्वीर सतना कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की है। ऐसे रिश्तों से लोक अधिकारी निष्पक्ष चुनाव कैसे करा पाएंगे। भारत निर्वाचन आयोग ऐसे सभी अधिकारियों को चुनाव संबंधित तैयारियों से दूर रखे। तन्खा ने आगे लिखा- मध्यप्रदेश के चीफ सेक्रेटरी से अपेक्षा है कि ऐसे अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करें। क्या सीएस ऐसा करेंगे? उनको रिटायरमेंट के पश्चात दूसरा एक्सटेंशन दिया गया है। राज्य की 8 करोड़ जनता अधिकारियों से निष्पक्षता की अपेक्षा करती है। जो अधिकारी राजनीति करेंगे, उनके सितारे गर्दिश में जरूर जाएंगे।
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने विवेक तन्खा के ट्वीट को रिट्वीट किया। उन्होंने लिखा- भाजपा ने पूरी संवैधानिक व्यवस्था को बर्बाद कर दिया। मुख्य सचिव महोदय, आप से तो हमें कोई उम्मीद नहीं है। फिर भी देखते हैं कि आप कितने निष्पक्ष हैं। कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन केके मिश्रा ने शनिवार को कहा था- शर्म कीजिए कलेक्टर सतना और निगमायुक्त जी। आरएसएस के कार्यक्रम में इतने बड़े चरण चुंबक भी मत बनिए। क्या आपसे निष्पक्ष चुनाव संपादन की उम्मीद की जा सकती है? 5 महीने बाद का भी ध्यान रखिए।
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,05 June’25 India’s manufacturing sector lost some momentum in May, with…
Ira Singh Khabar Khabaron ki,02 June’25 India’s Goods and Services Tax (GST) collections continued their…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,01 June’25 The central government managed to meet its fiscal deficit…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,31 May'25 India’s economy expanded by 7.4% in the March quarter…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,31 May’25 Infosys founder NR Narayana Murthy has launched a pioneering,…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,30 May’25 India’s economy has reached a significant milestone, with its…