ख़बर ख़बरों की

Cyclone Hits Brazil: ब्राजील में चक्रवाती तूफान ने मचाया कहर, अब तक 11 की मौत, 20 लापता

ब्राजीलिया। एक उष्णकटिबंधीय चक्रवाती तूफान ने ब्राजील में भारी तबाही मचा दी है। ब्राजील के दक्षिणी राज्य रियो ग्रांडे डो सुल में आए अतिरिक्त उष्णकटिबंधीय चक्रवात के कारण कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है ‎कि अभी बीस लोग लापता हैं। जानकारी के अनुसार रियो ग्रांडे डो सुल की सरकार ने एक बयान में कहा है कि तूफान के कारण मूसलाधार बारिश हुई है। 20 अन्य लापता लोगों को खोजने के लिए बाढ़ वाले इलाकों में हेलीकॉप्टर खोज चल रही है। ब्राजील में चक्रवात की बजह से भारी बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। यहां पर कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। जिन इलाकों में बाढ़ आई हुई हैं वहां पर हावाई सर्वेक्षण किया ज रहा है। साथ ही लापता लोगों की तलाश भी की जा रही है। लगभग 8,000 से अधिक लोगों की आबादी वाला कारा शहर चक्रवात से सबसे बुरी तरह प्रभावित हुआ है। रियो ग्रांडे डो सुल के गवर्नर एडूराडो लीटे ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने कहा कि कारा में स्थिति हमें बहुत चिंतित करती है। रियो ग्रांडे डो सुल में कई सड़कें अभी भी अवरुद्ध थीं, राज्य के मुख्य शहरों के लिए उड़ानें पूरे रद्द कर दी गईं और राज्य भर में बिजली बंद कर दी गई।

उन्होंने आगे कहा कि यह आवश्यक है कि हम एक संगठित तरीके से, मुख्य प्रभावित क्षेत्रों का शीघ्रता से मानचित्रण कर सकें और उन लोगों की पहचान कर सकें। जिन्हें सहायता की आवश्यकता है, उन्हें तत्काल सहायता ‎मिलनी चा‎हिए। लीटे के अनुसार अधिकारी सड़कों और पुलों का निरीक्षण कर रहे हैं ताकि यह देखा जा सके कि सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में कोई पहुंच बहाल की जा सकती है या नहीं। यहां शुक्रवार की रात तक, पूर्वी तट पर एक नगरपालिका माक्विन में लगभग एक फुट बारिश हुई थी। प्रभावित क्षेत्रों के कई निवासियों ने अपने कस्बों में खाली मैदान में शरण ली है। अधिकारियों ने कई क्षेत्रों में भूस्खलन के जोखिम के लिए चेतावनी जारी की है। अधिकारियों ने पिछले दो दिनों में 2,400 लोगों को रेस्क्यू किया है। इस समय मुख्य उद्देश्य मानव जीवन की रक्षा करना और उसे बचाना है। फंसे हुए लोगों को बचा रहे हैं, लापता लोगों का पता लगा रहे हैं और परिवारों को हर संभव सहायता दे रहे हैं, ता‎कि आपदा में संयम बना रहे।

Gaurav

Recent Posts

Nifty Surpasses 25,750 as Bulls Dominate Dalal Street

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,20 Sep'24 Indian benchmark indices soared to new record highs for…

3 hours ago

इजरायल ने बताया अब आगे कैसे लड़ा जाएगा युद्ध

तेल अवीव। पेजर ब्लास्ट के एक दिन बाद ही बुधवार को वॉकी-टॉकी फट गए। इस…

6 hours ago

जब तक फिलिस्तीनी राज्य नहीं बनेगा, इजरायल से कोई राजनयिक संबंध नहीं:प्रिंस

रियाद। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और पीएम मोहम्मद बिन सलमान अल ने कहा कि…

6 hours ago

अमेरिका जाने के लिए जान खतरे में डाल रहे भारतीय

वॉशिंगटन। भारतीय नागरिक अब उत्तरी बॉर्डर का रुख कर रहे हैं, जहां वे अमेरिका में…

6 hours ago

अफ्रीका में अकाल से हालात बिगड़े, नदी और तालाब सूखे, जमीन में पड़ गईं दरारें

लुसाका। पिछले कुछ समय से अफ्रीका के अनेक देश सूखा और अकाल की स्थिति से…

6 hours ago

तिरुपति मंदिर के लड्डुओं में जानवरों की चर्बी का हुआ इस्तेमाल: सीएम नायडू

-रेड्डी की पार्टी ने आरोपों को किया खारिज, बयान को बताया दुर्भावनापूर्ण हैदराबाद। आंध्र प्रदेश…

6 hours ago