ख़बर ख़बरों की

विनाशकारी हुई रूस-यूक्रेन जंग, दबेगा परमाणु बटन

मॉस्को : पिछले साल 24 फरवरी को शुरू हुआ रूस-यूक्रेन युद्ध अभी तक जारी है। अब परमाणु युद्ध का भी खतरा बढ़ गया है। इसको लेकर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने खतरनाक दावा किया है। पुतिन ने कहा कि मॉस्को ने बेलारूस को परमाणु हथियारों का अपना पहला बैच भेज दिया है। सेंट पीटर्सबर्ग इंटरनेशनल इकोनॉमिक फोरम को संबोधित करते हुए पुतिन ने कहा कि बाकी परमाणु हथियार गर्मियों के अंत तक डिलीवर कर दिए जाने चाहिए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बेलारूस यूक्रेन की सीमा से लगा है, जहां पुतिन अब परमाणु बम तैनात करने की योजना बना रहे हैं। पुतिन ने युद्ध में परमाणु हथियारों के इस्तेमाल के बारे में हुए एक सवाल का जवाब देते हुए कहा ‎कि यह उन सभी लोगों के खिलाफ एक निवारक उपाय है जो रूस और उसकी रणनीतिक हार के बारे में सोचते ‎हैं। बेलारूसी राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने कन्फर्म कर दिया है कि परमाणु हथियार बेलारूस पहुंच गया है। लुकाशेंको ने रूसी और बेलारूसी राज्य मीडिया से कहा ‎कि हमारे पास मिसाइल और बम हैं जो हमें रूस से प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि यह बम हिरोशिमा और नागासाकी पर गिराए गए बमों की तुलना में तीन गुना अधिक शक्तिशाली है। यूक्रेन की सेना द्वारा रूस के खिलाफ बड़े पैमाने पर जवाबी कार्रवाई शुरू करने के एक सप्ताह बाद पुतिन ने बेलारूस में परमाणु हथियार भेजने का प्लान बनाया। व्लादिमीर पुतिन ने इस साल मार्च महीने में बेलारूस में टेक्टिकल न्यूक्लियर वेपन तैनात करने का ऐलान किया था। यह 1991 के बाद पहली बार है, जब रूस ने विदेशी धरती पर परमाणु हथियार तैनात किए हैं।

Gaurav

Recent Posts

बाजार से गायब हो रहे 10, 20 और 50 के नोट , कांग्रेस के नेता ने वित्त मंत्री को चिट्ठी लिखी लिखकर जताई चिंता…

दिल्ली : देश में डिजिटल ट्रांजैक्शंस तेजी से बढ़ रहा है और लोगों में कैश…

17 hours ago

PM मोदी की यात्रा के दौरान अमेरिका ने भारत को सौंपे 297 एंटिक्स, मोदी काल में विकास भी, विरासत भी

दिल्ली : पीएम मोदी भारत की संस्कृति और विरासत को संजोने के लिए हर तरह…

17 hours ago

तीन सहपाठियों के हाथ में देश की सुरक्षा के लिए थल, वायु और नौसेना की कमान होगी

तीसरी कक्षा में साथ पड़ने के बाद अब एक बार फिर बना मिलने का अनोखा…

17 hours ago

श्रीलंका के नये राष्ट्रपति बन रहे मार्क्सवादी नेता अनुरा कुमारा दिसानायके क्या भारत से मिलाएंगे हाथ

कोलंबो। श्रीलंका के राष्ट्रपति चुनाव में मार्क्सवादी नेता अनुरा कुमारा दिसानायके ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी…

17 hours ago

मालदीव अब नहीं करेगा भारत के साथ हुए समझौते की जांच

माले । मालदीव की सरकार अब भारत के साथ हुए समझौतों की जांच नहीं कराएगी।…

17 hours ago

AI को लेकर फोकस कर रहे पीएम मोदी…..जानकर अच्छा लगा : सुंदर पिचाई

न्यूयॉर्क । अल्फाबेट और गूगल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सुंदर पिचाई का कहना है…

17 hours ago