इस्लामाबाद। ब्रिटिश सरकार ने पाकिस्तान के लिए पहली महिला उच्चायुक्त के तौर पर जेन मेरियट की नियुक्ति की घोषणा की है। वह जुलाई के मध्य में अपना कार्यभार ग्रहण करेंगी। मेरियट इसके पहले भी कई अहम भूमिका निभा चुकी हैं। उनका कहना है कि वह पाकिस्तान इसके पहले दो बार जा चुकी हैं, और अब ब्रिटिश उच्चायुक्त के तौर पर नियुक्ति को लेकर काफी उत्साहित हैं। इससे उन्हें सांस्कृतिक रूप से समृद्ध और विविधता लिए हुए देश को और बेहतर तरीके से समझने का मौका मिलेगा।
पाकिस्तान में नियुक्ति से पहले मेरियट 2019 से 2023 तक केन्या में उच्चायुक्त के पद पर रहीं। अपने कार्यकाल में उन्होंने नई यूके-केन्या रणनीतिक साझेदारी पर काम किया, दोनों देशों की समृद्धि, सतत विकास, सुरक्षा और स्थिरता को मजबूत किया। इतना ही नहीं लोगों को जोड़कर जलवायु परिवर्तन से निपटने का भी प्रयास किया। इनके नेतृत्व में केन्या और इससे जुड़े क्षेत्रों में आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई के लिए यूके की प्रतिबद्धता दिखाते हुए पहली बार केन्याई मरीन कमांडो यूनिट बनाने के लिए यूके-केन्या सहयोग पर जोर दिया।
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,05 June’25 India’s manufacturing sector lost some momentum in May, with…
Ira Singh Khabar Khabaron ki,02 June’25 India’s Goods and Services Tax (GST) collections continued their…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,01 June’25 The central government managed to meet its fiscal deficit…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,31 May'25 India’s economy expanded by 7.4% in the March quarter…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,31 May’25 Infosys founder NR Narayana Murthy has launched a pioneering,…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,30 May’25 India’s economy has reached a significant milestone, with its…