ख़बर ख़बरों की

Gehlot-Pilot के झगड़े पर पूर्व CM वसुंधरा राजे ने कहा, गद्दी के लिए लड़ाई, एक-दूसरे पर चलाए जा रहे तीर

जयपुर : राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कांग्रेस में गहलोत और पायलट खेमे के बीच चल रहे सत्ता संघर्ष पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि एक समय था जब अपने पिता के आदेश पर भगवान राम राजगद्दी छोड़कर वनवास चले गए थे। भरत को राजगद्दी पर बिठाने की भी तैयारी की गई, लेकिन उन्होंने भी त्याग की मिसाल पेश की थी। राजगद्दी पर राम की चरण पादुका रख उन्होंने राज किया, लेकिन खुद गद्दी से दूर रहे। देखिए आज दोनों कैसे गद्दी के लिए लड़ रहे हैं।

 

राजे ऋषिकेश में संत चिदानंद जी सरस्वती द्वारा आयोजित राम कथा में बोल रही थीं। पूर्व सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बन रहा है। उन्होंने कहा कि जब धर्म और राजनीति साथ-साथ चलते हैं तो राम राज्य का सपना साकार होता है। उन्होंने कहा कि ह्रदय में राम बसा लो। मन में राम नाम जप लो। फिर कोई कुछ बिगाड़ नहीं सकता, लेकिन राम जपते हुए किसी को छुरा मत मारो जैसा कि आजकल हो रहा है।

 

पूर्व मुख्यमंत्री ने चिदानंद सरस्वती जी महाराज द्वारा चलाए जा रहे पर्यावरण और जल संरक्षण अभियानों की प्रशंसा करते हुए कहा कि नदियों को जोड़ने के अटल बिहारी वाजपेयी जी के प्रयासों को साकार करने के लिए हमने मुख्यमंत्री के जल स्वावलंबन अभियान और योजना पर काम किया

 

 

Gaurav

Recent Posts

Nifty Surpasses 25,750 as Bulls Dominate Dalal Street

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,20 Sep'24 Indian benchmark indices soared to new record highs for…

2 hours ago

इजरायल ने बताया अब आगे कैसे लड़ा जाएगा युद्ध

तेल अवीव। पेजर ब्लास्ट के एक दिन बाद ही बुधवार को वॉकी-टॉकी फट गए। इस…

5 hours ago

जब तक फिलिस्तीनी राज्य नहीं बनेगा, इजरायल से कोई राजनयिक संबंध नहीं:प्रिंस

रियाद। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और पीएम मोहम्मद बिन सलमान अल ने कहा कि…

6 hours ago

अमेरिका जाने के लिए जान खतरे में डाल रहे भारतीय

वॉशिंगटन। भारतीय नागरिक अब उत्तरी बॉर्डर का रुख कर रहे हैं, जहां वे अमेरिका में…

6 hours ago

अफ्रीका में अकाल से हालात बिगड़े, नदी और तालाब सूखे, जमीन में पड़ गईं दरारें

लुसाका। पिछले कुछ समय से अफ्रीका के अनेक देश सूखा और अकाल की स्थिति से…

6 hours ago

तिरुपति मंदिर के लड्डुओं में जानवरों की चर्बी का हुआ इस्तेमाल: सीएम नायडू

-रेड्डी की पार्टी ने आरोपों को किया खारिज, बयान को बताया दुर्भावनापूर्ण हैदराबाद। आंध्र प्रदेश…

6 hours ago