Categories: ख़बरे

स्वागत में उड़ी थीं सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां, खुद वीडियो जारी कर कहा – मैं पॉजिटिव, सब जांच कराएं

भोपाल, 23 जुलाई। मध्यप्रदेश के शिवराज  सिंह चौहान मंत्रिमंडल में हाल ही में सहकारिता मंत्री बनाए गए अरविंद भदौरिया कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्हें बुधवार रात 2 बजे भोपाल के चिरायु अस्पताल में भर्ती कराया गया। भदौरिया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ स्टेट प्लेन से राज्यपाल लालजी टंडन के अंतिम संस्कार में शामिल होने लखनऊ गए थे। इसके अलावा, बुधवार को भोपाल में कैबिनेट की बैठक से लेकर अब तक उन्होंने भिंड में कई बड़ी आमसभाएं भी कीं। ऐसे में उनके संपर्क में आने वाले लोगों की लिस्ट तैयार की जा रही है। सभी के कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लिए जाएंगे।

भिंड में स्वागत समारोह में उड़ाईं थीं सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां

संभावना जताई जा रही है कि अरविंद भदौरिया 18 जुलाई को भिंड में संक्रमित हुए हैं। मंत्री बनने के बाद पहली बार अपने गृह जिले में उनका भव्य स्वागत किया गया था। इस दौरान अरविंद लोगों से खूब गले मिले थे। इस दौरान कहीं भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया गया। गौरतलब है कि उत्तरप्रदेश के सीमावर्ती इस छोटे से शहर भिंड में अब तक करीब 430  कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके हैं।  

खुद वीडियो जारी कर कहा – टेस्ट कराएं

मंत्री अरविंद भदौरिया ने गुरुवार सुबह अस्पताल से एक वीडियो जारी कर अपने संपर्क में आए लोगों से जांच कराने का आग्रह किया है। हालांकि सवाल उठ रहा है कि अरविंद भदौरिया भिंड में अपने स्वागत के दौरान करीब 20 हजार लोगों के सीधे संपर्क में आए, इतने लोगों का परीक्षण कैसे संभव होगा। इसके बाद 21 जुलाई को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ राज्यपाल लालजी टंडन के अंतिम संस्कार में शामिल होने स्टेट प्लेन से लखनऊ गए थे।

प्रदेश के कई विधायक और नेता कोरोना पॉजिटिव हो चुके
प्रदेश में भदौरिया से पहले कई विधायक और नेता कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी, धार से विधायक नीना वर्मा, जावद से विधायक ओमप्रकाश सकलेचा, पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा, जबलपुर से लखन घनघोरिया, सिरमौर से विधायक दिव्यराज सिंह और टीकमगढ़ के विधायक राकेश भी शामिल हैं।

भदौरिया ने 2 जुलाई को मंत्री पद की शपथ ली थी
भदौरिया 10 साल तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक रहे। वर्ष 2003-2004 में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश संगठन मंत्री और 2004-2005 में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, 2005 से पांच बार भाजपा मध्यप्रदेश के प्रदेश मंत्री, महामंत्री भाजपा रहे। भदौरिया उपाध्यक्ष भाजपा मध्यप्रदेश और रेडक्राॅस सोसाइटी मध्यप्रदेश इकाई के वाइस प्रेसीडेंट भी हैं। भदौरिया 2018 में दूसरी बार भिंड जिले की अटेर विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए। 2 जुलाई 2020 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल में मंत्री पद मिला।

AddThis Website Tools
gudakesh.tomar@gmail.com

Recent Posts

India’s WPI turns negative in June at -0.13% on food,fuel drop

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,14 July'25 India’s wholesale price inflation (WPI) turned negative in June…

1 day ago

Kuno National Park sees 19% rise in tourist visits

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,14 July'25 Madhya Pradesh’s Kuno National Park (KNP), India’s first home…

1 day ago

Kuno’s cheetahs get monsoon care amid parasite threats

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,14 July'25 As monsoon showers swept into Madhya Pradesh’s Kuno National…

1 day ago

Responsible lending essential for NBFC’s,says FM Sitharaman

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,10 July'25 Union Finance Minister Nirmala Sitharaman on Wednesday urged non-banking financial…

5 days ago

Rishi Sunak rejoins Goldman Sachs as adviser post politics

Ira Singh Khabar Khabron Ki,9 July'25 Former British Prime Minister Rishi Sunak has returned to…

6 days ago

Trump impossible 25% tariffs on Japan,South Korea,12 others

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,08 July'25 U.S. President Donald Trump has announced sweeping new tariffs,…

7 days ago