पूजा अर्चना के पश्चात मुख्यमंत्री चौहान और केंद्रीय मंत्री तोमर ने श्री श्री 1008 महामण्डलेश्वर महंत श्री रामदास जी महाराज से भेंट कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया।
मुख्यमंत्री चौहान ने 69.28 लाख की लागत के चार विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
दंदरौआ धाम परिसर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रिमोट का बटन दबाकर 69.28 लाख रुपए की लागत के चार विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। जिन विकास कार्यों का भूमिपूजन किया उनमें 14.98 लाख की लागत से नक्षत्र वाटिका, 15 लाख की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण कार्य, 14.80 लाख की लागत से नवीन तालाब निर्माण कार्य एवं 24.50 लाख की लागत से होने जा रहे नवीन डग टेंक निर्माण शामिल हैं।
वृक्षारोपण भी किया
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने दंदरौआ धाम मंदिर परिसर में वृक्षारोपण किया। उन्होंने परिसर में अशोक के पौधे रोपे।
इस अवसर पर क्षेत्रीय सांसद संध्या राय, अनुसूचित जाति (अजा) मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य, संत रविदास हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम अध्यक्ष रणवीर जाटव, विधायक भिण्ड संजीव सिंह कुशवाह, जिला पंचायत अध्यक्ष कामना सिंह भदौरिया, भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया, नरेंद्र सिंह कुशवाह, कृष्णकांता तोमर तथा केपी सिंह भदौरिया, चंबल रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुशांत सक्सेना, कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस, पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,08 July'25 U.S. President Donald Trump has announced sweeping new tariffs,…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,07 July'25 Union Finance Minister Nirmala Sitharaman held a series of…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,06 July'25 India has emerged as the fourth-most equal country in…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,04 July'25 India’s foreign exchange reserves surged by Rs 41,359 crore…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,04 July'25 In a historic breakthrough for the global technology industry,…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,03 July'25 India’s services sector continued its upward trajectory in June,…