लखनऊ। उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ के वजीरगंज थाना क्षेत्र में मुख्तार अंसारी के नजदीकी की गोली मारकर हत्या करने का मामले सामने आया है। हमलावर वकील की ड्रेस पहनकर आये हुए थे और उन्होंने कचहरी में घुसकर घटना को अंजाम दिया है। घायलों को उपचार के लिये बलराम अस्पताल में भेजा गया हे। घटना को लखनऊ सिविल कोर्ट के बाहर अंजाम दे कर मौके से एक शूटर को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक की पहचान पश्चिमी उत्तरप्रदेश के कुख्यात माफिया संजीव जीवा महेश्वरी के रूप में हुई है।
गोली लगने पर संजीव की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी है। संजीव जीवा भाजपा नेता ब्रम्हदत्त द्विवेदी की हत्या का आरोपी था। इसके अलावा वह कई दूसरे मामलों में अभियुक्त था। घटनास्थल पर इस समय भारी पुलिस बल घटनास्थल पर मौजूद हैं। संजीव जीवा पश्चिमी यूपी के मुजफ्फरनगर का निवासी था। उसका कनेक्शन मुख्तार अंसारी के साथ है। वह मुख्तार का शूटर रहा है। इसका नाम चर्चित कृष्णानंद राय हत्याकांड में भी सामने आया था। संजीव इस समय यूपी की लखनऊ जेल में बन्द था।
संजीव फिलहाल लखनऊ की जेल में बंद था. अपराध की दुनिया में संजीव के कदम रखने की बात की जाए तो उसने सबसे पहले 90 के दशक में अपना वर्चस्व बनाना शुरू किया था. इसके बाद उसने आम लोगों के साथ-साथ पुलिस और प्रशासन में भी अपनी आतंक फैलाना शुरू कर दिया. जौनपुर का निवासी बताया जा रहा है। मुख्य शूटर विजय यादव को गिरफ्तार कर लिया है और अब शूटर से पुलिस पूछताछ कर रही है। इस घटना को लेकर अभी वकील भी हंगामा कर रहे हैं। उनका कहना है इस तरह तो कोई भी वकील को मार कर जा सकता है। इससे तो हमारी सुरक्षा को खतरा है।
आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत जीपीएस स्पूफिंग और सैटेलाइट इमेजरी जैसे खतरे भारत के लिए…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,27 July'25 The United States has taken a decisive step to…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,26 July'25 India’s foreign exchange reserves fell by $1.183 billion to…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,21 July'25 Indian cryptocurrency exchange CoinDCX has reported a security breach…
Ira Singh khabar Khabaron Ki,20 July'25 Madhya Pradesh Chief Minister Dr. Mohan Yadav has identified…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,17 July'25 MP Chief Minister Dr. Mohan Yadav, during his visit…