ख़बर ख़बरों की

Rahul Gandhi ने महात्मा गांधी और सुभाषचंद्र बोस को बताया NRI : Congress नेता ने अमे‎रिका में कहा- आधुनिक भारत के निर्माण में बापू का अहम रोल

न्यूयॉर्क। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महात्मा गांधी व सुभाषचंद्र बोस को एनआरआई बताया है। उन्होंने न्यूयॉर्क में सोमवार को प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए दावा किया कि समकालीन भारत के प्रमुख शिल्पकार सभी अनिवासी भारतीय (एनआरआई) थे, जो बाहरी दुनिया के बारे में खुले विचार रखते थे। अमेरिका के अपने तीन शहरों के दौरे के अंतिम पड़ाव पर पहुंचे कांग्रेस नेता ने कहा कि महात्मा गांधी, बीआर अंबेडकर, सरदार वल्लभभाई पटेल, जवाहरलाल नेहरू और सुभाषचंद्र बोस सहित देश के स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े सभी प्रमुख नेता एनआरआई थे जो बाहरी दुनिया के बारे में खुले विचार रखते थे।

उन्होंने कहा ‎कि आधुनिक भारत के निर्माण के केंद्रबिंदू महात्मा गांधी, एक एनआरआई थे। भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की नींव दक्षिण अफ्रीका में रखी गई थी। नेहरू, बीआर अंबेडकर, सरदार वल्लभभाई पटेल, सुभाष चंद्र बोस, सभी एनआरआई थे और बाहरी दुनिया के बारे में वे खुले मन से सोचते थे। गौरतलब है ‎कि राहुल गांधी की टिप्पणी काफी अहम मानी जा रही है क्योंकि भाजपा अक्सर उन पर विदेशी धरती पर भारत की छवि खराब करने का आरोप लगाया है। भाजपा ने कांग्रेस नेता पर भारत को बदनाम करने के लिए एक बड़े वैश्विक आख्यान का भी आरोप लगाया है।

 

इस दौरान राहुल गांधी ने अमेरिका में रहने वाले भारतीय-अमेरिकी समुदाय की भी सराहना करते हुए कहा ‎कि जितने भी महान लोग भारत से हुए हैं, आप देख सकते हैं कि उन सभी में कुछ खास गुण हैं। उन्होंने सत्य की खोज की, उसका प्रसार किया और उसके लिए संघर्ष किया। वे सभी लोग विनम्र थे और उनमें किसी प्रकार का अहंकार नहीं था। अमेरिका में भारतीयों ने इसी तरह काम किया है और इसीलिए यहां भारतीय सफल हैं। मैं इसके लिए आपका बेहद सम्मान करता हूं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ओडिशा ट्रेन दुर्घटना का भी जिक्र किया और इसे लेकर केंद्र और भाजपा पर निशाना साधा।

Gaurav

Recent Posts

इजरायल ने हमास को दिया शांति का प्रस्ताव, कहा- डील पर चर्चा से निकलेगा रास्ता

येरुशलम। एक साल से इजरायल-हमास के बीच चल रही जंग ने हजारों लोगों की जान…

2 hours ago

भारतीय सेना के शीर्ष कमांडर ने क्यों की पाकिस्तानी सैनिकों की तारीफ……गदगद हुआ पाकिस्तान

इस्लामाबाद । भारत और पाकिस्तान दोनों की ही सेनाएं संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की ओर…

2 hours ago

हिजबुल्लाह के 100 से ज्यादा रॉकेट लॉन्चर्स, 1000 रॉकेट बैरल सब इजराइल ने कर दिए बर्बाद

बेरूत। लेबनान में पिछले तीन दिनों में पेजर, वॉकी-टॉकी और फिर सोलर एनर्जी सिस्टम में…

2 hours ago

चेचन्या के लीडर कादिरोव का चौंकाने वाला दावा…..मैंने साइबरट्रक को जंग के मैदान में उतारा

कीव । चेचन्या के लीडर और वॉरलार्ड रमजान कादिरोव ने चौंकाने वाला खुलासा किया है।…

2 hours ago

इजरायल का बेरुत पर हवाई हमला, हिज्बुल्लाह कमांडर अकील समेत 59 की मौत

तेल अवीव। इजरायली सेना ने शुक्रवार को बेरूत में हवाई हमला किया, जिसमें हिज्बुल्लाह के…

2 hours ago