न्यूयॉर्क। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रेल हादसे को लेकर भाजपा की सरकार में रेल मंत्री से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा मांगा है। राहुल ने भाजपा नीत केंद्र सरकार पर हमला तेज करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा और आरएसएस को पीछे मुड़कर देखने की आदत है और वे भविष्य के बारे में कभी नहीं सोचते और अतीत के लिए हमेशा किसी न किसी को दोषी ठहराते रहते हैं। उन्होंने रविवार को ओडिशा के बालासोर ट्रेन हादसे को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर कांग्रेस का कोई मंत्री सत्ता में होता, तो वह हादसे की नैतिक जिम्मेदारी लेता और इस्तीफा दे देता। न्यूयार्क के जेविट्स सेंटर में सभा को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा, भाजपा और आरएसएस भविष्य देखने में अक्षम हैं। उनसे पूछिए कि ट्रेन दुर्घटना क्यों हुई, तो वे कहेंगे कि कांग्रेस के समय भी ऐसा हुआ था। जब आप पूछेंगे कि पीरियोडिक टेबल को किताबों से क्यों हटाया गया तो वे कहेंगे कि 60 साल पहले कांग्रेस ने ऐसा किया था। उन्हें पीछे मुड़कर देखने की आदत होती है।
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,20 Sep'24 Indian benchmark indices soared to new record highs for…
तेल अवीव। पेजर ब्लास्ट के एक दिन बाद ही बुधवार को वॉकी-टॉकी फट गए। इस…
रियाद। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और पीएम मोहम्मद बिन सलमान अल ने कहा कि…
वॉशिंगटन। भारतीय नागरिक अब उत्तरी बॉर्डर का रुख कर रहे हैं, जहां वे अमेरिका में…
लुसाका। पिछले कुछ समय से अफ्रीका के अनेक देश सूखा और अकाल की स्थिति से…
-रेड्डी की पार्टी ने आरोपों को किया खारिज, बयान को बताया दुर्भावनापूर्ण हैदराबाद। आंध्र प्रदेश…