ख़बर ख़बरों की

Madhya Pradesh में कांग्रेस की सरकार बनते ही निःशुल्क होंगे महाकाल दर्शन, Ujjain में जयवर्धन सिंह का बड़ा ऐलान

उज्जैन। महाकाल लोक निर्माण कार्य में कथित भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस शिवराज सरकार पर हमलावर है। पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने कहा है कि कांग्रेस सरकार बनते ही महाकाल लोक के दोषियों पर कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कांग्रेस सरकार आने पर महाकाल दर्शन निःशुल्क करने का भी ऐलान किया है।

इंदौर-उज्जैन के संभागीय प्रभारी व राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह रविवार को उज्जैन दौरे पर थे। उन्होंने उज्जैन के शहीद पार्क में युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित पर्दाफाश आमसभा में हिस्सा लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जयवर्धन सिंह ने ऐलान किया कि, ‘मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन पर लगने वाले सभी शुल्क हटाए जाएंगे। दर्शन व्यवस्था पूरी तरह निःशुल्क रहेगी।’

राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह ने इस दौरान महाकाल लोक निर्माण कार्य में कथित भ्रष्टाचार को लेकर शिवराज सरकार पर जमकर निशाना साधा।

सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश में भ्रष्टाचार और लोगों पर अत्याचार कर रही है। सिंह ने कहा कि, ‘राज्य में कांग्रेस की सरकार बनते ही महाकाल लोक में हुए भ्रष्टाचार की उच्च स्तरीय जांच कराई जाएगी। साथ ही भ्रष्टाचार के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई भी करेंगे। जब तक महाकाल मंदिर के महालोक के दोषी सामने नहीं आते कांग्रेस लड़ाई जारी रखेगी।’

दरअसल, बीते दिनों हवा चलने से महाकाल लोक में नवनिर्मित सप्तऋषि की मूर्तियां गिर गईं थीं। इसके अलावा 11 अन्य देव प्रतिमाएं भी खंडित हुईं हैं। इस घटना के बाद अरबों की लागत से निर्मित महाकाल लोक को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। विपक्ष का आरोप है महाकाल लोक निर्माण कार्य में 80 फीसदी कमीशनखोरी की गई है। इस घटना को लेकर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने सीएम चौहान पर निशाना साधते हुए कहा है कि कर्नाटक की तरह अब मध्य प्रदेश में भी PayCM चल रहा है।

Gaurav

Recent Posts

Nifty Surpasses 25,750 as Bulls Dominate Dalal Street

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,20 Sep'24 Indian benchmark indices soared to new record highs for…

20 hours ago

इजरायल ने बताया अब आगे कैसे लड़ा जाएगा युद्ध

तेल अवीव। पेजर ब्लास्ट के एक दिन बाद ही बुधवार को वॉकी-टॉकी फट गए। इस…

23 hours ago

जब तक फिलिस्तीनी राज्य नहीं बनेगा, इजरायल से कोई राजनयिक संबंध नहीं:प्रिंस

रियाद। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और पीएम मोहम्मद बिन सलमान अल ने कहा कि…

23 hours ago

अमेरिका जाने के लिए जान खतरे में डाल रहे भारतीय

वॉशिंगटन। भारतीय नागरिक अब उत्तरी बॉर्डर का रुख कर रहे हैं, जहां वे अमेरिका में…

23 hours ago

अफ्रीका में अकाल से हालात बिगड़े, नदी और तालाब सूखे, जमीन में पड़ गईं दरारें

लुसाका। पिछले कुछ समय से अफ्रीका के अनेक देश सूखा और अकाल की स्थिति से…

24 hours ago

तिरुपति मंदिर के लड्डुओं में जानवरों की चर्बी का हुआ इस्तेमाल: सीएम नायडू

-रेड्डी की पार्टी ने आरोपों को किया खारिज, बयान को बताया दुर्भावनापूर्ण हैदराबाद। आंध्र प्रदेश…

24 hours ago