ख़बर ख़बरों की

गोहत्या रोधी कानून होगा खत्म? Karnataka सरकार ने कहा- `क्यों नहीं कट सकती गाय`

कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद नया विवाद खड़ा हो गया है। पशुपालन मंत्री टी. वेंकटेश ने कहा है कि वध रोकथाम और मवेशी संरक्षण अधिनियम को वापस लिया जाएगा। यदि ऐसा होता है तो पूर्ववर्ती भाजपा (BJP) सरकार द्वारा लाया गया गोवध कानून भी समाप्त हो जाएगा। इसके बाद गायों की हत्या अपराध नहीं रह जाएगा।

शनिवार को कर्नाटक के पशुपालन मंत्री टी. वेंकटेश ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा, यदि भैंसों और बैलों का वध किया जा सकता है तो गायों का क्यों नहीं।

उन्होंने कहा कि वध रोकथाम और मवेशी संरक्षण अधिनियम को वापस लाने का निर्णय जल्द लिया जाएगा। यह किसानों के लिए काफी हितकर होगा।

भाजपा ने जताया विरोध

इस बीच, भाजपा समर्थकों ने कांग्रेस के मंत्री द्वारा दिए गए इस बयान की निंदा की है। उन्होंने गोहत्या पर कानून वापस लेने पर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है। पिछली भाजपा सरकार ने गोहत्या पर प्रतिबंध लगाने और अपराधियों के लिए कड़ी सजा का प्रविधान करने वाला विधेयक पारित किया था।

भाजपा का आरोप है कि यह हिंदुओं का अपमान है। कांग्रेस सरकार एक वर्ग को खुश करने के लिए इस तरह की घोषणाएं कर रही है। इससे पहले बजरंग दल पर बैन लगाने की घोषणा पर बवाल मचा था।

बकौल वेंकटेश, उन्होंने अपने निवास पर तीन से चार गायों का पालन-पोषण किया। लेकिन, जब इनमें से एक गाय की मृत्यु हो गई तो उसके अंतिम संस्कार के लिए मुझे बहुत संघर्ष करना पड़ा। उसे उठाने के लिए लगभग 25 लोग आए, लेकिन फिर भी उसे नहीं उठा सके। बाद में एक जेसीबी की मदद से उठाया जा सका। उन्होंने कहा कि राज्य में गोशालाओं के प्रबंधन के लिए धन की कमी है।

Gaurav

Recent Posts

इजरायल ने हमास को दिया शांति का प्रस्ताव, कहा- डील पर चर्चा से निकलेगा रास्ता

येरुशलम। एक साल से इजरायल-हमास के बीच चल रही जंग ने हजारों लोगों की जान…

20 hours ago

भारतीय सेना के शीर्ष कमांडर ने क्यों की पाकिस्तानी सैनिकों की तारीफ……गदगद हुआ पाकिस्तान

इस्लामाबाद । भारत और पाकिस्तान दोनों की ही सेनाएं संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की ओर…

20 hours ago

हिजबुल्लाह के 100 से ज्यादा रॉकेट लॉन्चर्स, 1000 रॉकेट बैरल सब इजराइल ने कर दिए बर्बाद

बेरूत। लेबनान में पिछले तीन दिनों में पेजर, वॉकी-टॉकी और फिर सोलर एनर्जी सिस्टम में…

20 hours ago

चेचन्या के लीडर कादिरोव का चौंकाने वाला दावा…..मैंने साइबरट्रक को जंग के मैदान में उतारा

कीव । चेचन्या के लीडर और वॉरलार्ड रमजान कादिरोव ने चौंकाने वाला खुलासा किया है।…

20 hours ago

इजरायल का बेरुत पर हवाई हमला, हिज्बुल्लाह कमांडर अकील समेत 59 की मौत

तेल अवीव। इजरायली सेना ने शुक्रवार को बेरूत में हवाई हमला किया, जिसमें हिज्बुल्लाह के…

20 hours ago