ख़बर ख़बरों की

America में शाही परिवार की हवेली के पास दिखाई दिए एलियंस

न्यूयॉर्क। दुनिया के कई देशों में एल‍ियंस के यान यानी अनआइडेंटिफाइड फ्लाइंग ऑब्जेक्ट (यूएफओ) देखने के दावे होते रहे हैं। कुछ दिन पहले ऑस्‍ट्रेल‍िया में किसानों ने भी कहा था कि एल‍ियंस आते हैं और उनकी गायों के कान, नाक काटकर ले जाते हैं। एक पायलट ने भी आसमान में यूएफओ द्वारा पीछा करने की बात कही थी। अब इन बातों में कितनी सच्‍चाई है, इसकी तब जांच एक्‍सपर्ट कर रहे हैं। इसी बीच ब्रिटिश शाही पर‍िवार के घर तक एल‍ियन के पहुंचने की बात सामने आई है। अमेरिका में स्थित‍ उनकी हवेली के बिल्‍कुल करीब एक गोलाकार चीज देखी गई है, जिसे एल‍ियन का यान यानी उड़नतस्‍तरी बताया जा रहा है।

रिपोर्ट के मुताबिक ब्रिटिश राजघराने के पूर्व प्रिंस हैरी और उनकी पत्‍नी मेघन ने 2021 में लॉस एंजेलिस में एक आलीशान हवेली खरीदी थी। उनका इरादा यहां गर्मी की छुट्टियां बिताना था। कुल 18 हजार वर्ग फुट में बने इस महलनुमा घर में 9 बेडरूम और 16 बाथरूम हैं। रिपोर्ट के अनुसार, तब 14 मिल‍ियन डॉलर यानी तकरीबन 1.15 अरब रुपये का खर्च आया था। अब इसी हवेली से कुछ दूर उड़नतस्‍तरी देखने का दावा हो रहा है।

यूएफओ एक्सपर्ट टोनी मोरेना ने गूगल अर्थ के जरिए इसकी तस्वीर भी ली। उन्‍होंने बताया कि हैरी के घर से तकरीबन 25 मील की दूरी पर यूएफओ देखा गया। दूर से यह एक रहस्‍यमयी चीज नजर आई, जो गोलकार थी। इसकी चौड़ाई लगभग 8 मीटर रही होगी। इसके चारों ओर कुछ लिखा हुआ नजर आ रहा था, लेकिन दूरी इतनी ज्‍यादा है कि पहचान पाना मुश्क‍िल है। भाषा भी अजीबोगरीब है। तमाम विशेषज्ञ इस यूएफओ होने का दावा कर रहे हैं, हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका के इस इलाके में दिसंबर 2018 से नवंबर 2000 के बीच 29 बार रहस्यमयी उड़ने वाली चीजें देखे जाने का दावा किया गया। रक्षा विभाग को भी 27 साल में 800 से ज्यादा अनआइडेंटिफाइड फ्लाइंग ऑब्जेक्ट देखे जाने की जानकारी मिली थी

Gaurav

Recent Posts

बाजार से गायब हो रहे 10, 20 और 50 के नोट , कांग्रेस के नेता ने वित्त मंत्री को चिट्ठी लिखी लिखकर जताई चिंता…

दिल्ली : देश में डिजिटल ट्रांजैक्शंस तेजी से बढ़ रहा है और लोगों में कैश…

7 hours ago

PM मोदी की यात्रा के दौरान अमेरिका ने भारत को सौंपे 297 एंटिक्स, मोदी काल में विकास भी, विरासत भी

दिल्ली : पीएम मोदी भारत की संस्कृति और विरासत को संजोने के लिए हर तरह…

7 hours ago

तीन सहपाठियों के हाथ में देश की सुरक्षा के लिए थल, वायु और नौसेना की कमान होगी

तीसरी कक्षा में साथ पड़ने के बाद अब एक बार फिर बना मिलने का अनोखा…

7 hours ago

श्रीलंका के नये राष्ट्रपति बन रहे मार्क्सवादी नेता अनुरा कुमारा दिसानायके क्या भारत से मिलाएंगे हाथ

कोलंबो। श्रीलंका के राष्ट्रपति चुनाव में मार्क्सवादी नेता अनुरा कुमारा दिसानायके ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी…

7 hours ago

मालदीव अब नहीं करेगा भारत के साथ हुए समझौते की जांच

माले । मालदीव की सरकार अब भारत के साथ हुए समझौतों की जांच नहीं कराएगी।…

7 hours ago

AI को लेकर फोकस कर रहे पीएम मोदी…..जानकर अच्छा लगा : सुंदर पिचाई

न्यूयॉर्क । अल्फाबेट और गूगल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सुंदर पिचाई का कहना है…

7 hours ago