ख़बर ख़बरों की

Mahakal Lok: जयवर्धन बोले- मूर्तियों को क्षति महाकाल का अपमान

0

उज्जैन के महाकाल महालोक में 28 मई को आंधी-तूफान की वजह से सप्तऋषि की मूर्तियों को नुकसान हुआ। सात में से छह मूर्तियां गिर गई। इस पर कांग्रेस हमलावर हो गई है और शिवराज सिंह चौहान सरकार पर सवाल उठा रही है। पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने कहा कि महाकाल लोक पर भाजपा सरकार ने 400 करोड़ रुपये खर्च किए। स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस महालोक का लोकार्पण किया। वहां एक हवा चलने से सप्तऋषि की सात में से छह मूर्तियां क्षतिग्रस्त हो गई। यह महाकाल का अपमान है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बेटे और राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह ने कहा कि महाकाल भगवान के प्रति हमारे प्रदेश और देश के लोगों की आस्था जुड़ी है।

बहुत अफसोस की बात है कि महाकाल लोक में सप्तऋषि की सात में छह मूर्तियां क्षतिग्रस्त हो गई। हम देखते हैं कि सरकार तो दूर की बात है, निजी तौर पर भी लोग मूर्ति स्थापित करते हैं। पांच से 20 लाख रुपये तक खर्च करते हैं। वह मूर्ति क्षतिग्रस्त नहीं होती, टिकी रहती है। यहां भाजपा की भ्रष्ट सरकार ने 400 करोड़ रुपये खर्च किए और एक ही आंधी में सब चौपट हो गया। ये सिर्फ भ्रष्टाचार नहीं है। महाकाल भगवान का अपमान है, जो भाजपा सरकार कर रही है। मेरे अनुसार देश व प्रदेश की जनता ऐसी भ्रष्ट सरकार को कभी स्वीकार नहीं करेगी। यह लोग जनता से माफी मांगे। इन्होंने जो पाप किया है, उसे ये कैसे साफ करेंगे ?

इस भ्रष्टाचार में जो लोग शामिल रहे हैं, उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। मैहर से भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने कहा कि महाकाल की नगरी उज्जैन में 370 करोड़ की लागत से निर्मित महाकाल लोक में हुए भ्रष्टाचार की बानगी रविवार को देखने को मिल गई। थोड़ी-सी आंधी में मूर्तियां खंड़ित हो गईं। किसी का सिर धड़ से अलग हो गया तो किसी का कोई अंग खंडित हो गया। उन्होंने कहा कि आजादी के पहले हुए निर्माण आज भी मौजूद हैं।

बाबा केदारनाथ धाम में बना भोलेनाथ का मंदिर इतनी सुनामी झेलने के बाद भी टस से मस नहीं हुआ, लेकिन महाकाल लोक में हवा के एक झोंके से तस्वीर ही बदल गई। ऐसा होना महापाप है। इसकी सजा सरकार और उसके नुमाइंदों और निर्माण में गड़बड़ी करने वालों को जरूर मिलेगी। उज्जैन महालोक निर्माण की उच्चस्तरीय जांच ऐसे लोगों से कराई जाए जो सरकार के दबाव में न हो तो प्रदेश के एक बड़े घोटाले के रूप में इस लोक में हुए निर्माण कार्य शुमार होंगे।

Gaurav

Recent Posts

बाजार से गायब हो रहे 10, 20 और 50 के नोट , कांग्रेस के नेता ने वित्त मंत्री को चिट्ठी लिखी लिखकर जताई चिंता…

दिल्ली : देश में डिजिटल ट्रांजैक्शंस तेजी से बढ़ रहा है और लोगों में कैश…

3 hours ago

PM मोदी की यात्रा के दौरान अमेरिका ने भारत को सौंपे 297 एंटिक्स, मोदी काल में विकास भी, विरासत भी

दिल्ली : पीएम मोदी भारत की संस्कृति और विरासत को संजोने के लिए हर तरह…

3 hours ago

तीन सहपाठियों के हाथ में देश की सुरक्षा के लिए थल, वायु और नौसेना की कमान होगी

तीसरी कक्षा में साथ पड़ने के बाद अब एक बार फिर बना मिलने का अनोखा…

3 hours ago

श्रीलंका के नये राष्ट्रपति बन रहे मार्क्सवादी नेता अनुरा कुमारा दिसानायके क्या भारत से मिलाएंगे हाथ

कोलंबो। श्रीलंका के राष्ट्रपति चुनाव में मार्क्सवादी नेता अनुरा कुमारा दिसानायके ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी…

3 hours ago

मालदीव अब नहीं करेगा भारत के साथ हुए समझौते की जांच

माले । मालदीव की सरकार अब भारत के साथ हुए समझौतों की जांच नहीं कराएगी।…

3 hours ago

AI को लेकर फोकस कर रहे पीएम मोदी…..जानकर अच्छा लगा : सुंदर पिचाई

न्यूयॉर्क । अल्फाबेट और गूगल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सुंदर पिचाई का कहना है…

3 hours ago