ख़बरे

इजरायल में मिला 2500 साल पुराना टॉयलेट, सैंपल से पेट की खतरनाक बीमारी का खुलासा

येरूसलम। पुरातत्वविदों को खनन के दौरान येरूसलम में दो प्राचीन टॉयलेट्स मिले हैं। दोनों टायलेट 2500 साल पुराने होने का दावा किया जा रहा हैं। इनके अंदर मिले प्राचीन मल में पैरासाइट भी मिले हैं। जिनकी जांच करने के बाद पता चला ये पैरासाइट ट्रैवलर डायरिया नाम की बीमारी पैदा करते थे। यह एक प्रकार का पेचिस यानी डिसेंट्री है। जो सूक्ष्म पैरासाइट मिला है, वह एक प्रोटोजोअन है। नाम है जियार्डिया ड्युओडेनालिस। इसकी वजह से आंतों में संक्रमण और पेचिस जैसी बीमारियां होती हैं। यह गंभीर खूनी डायरिया पैदा करता है। जिसमें भयानक पेट दर्द होता है। बुखार भी आता है। स्टडी में दावा किया गया है कि यह पैरासाइट 2500 साल पुराना है। इंसानों में प्रोटोजोअन के संक्रमण का इतना पुराना केस पहली बार मिला है। यह पैरासाइट जिस टॉयलेट में मिला है, वह पत्थर से बनाया गया था। सीट पर एक गोलाकार छेद था।

 

ऐसा माना जा रहा है कि ऐसे टॉयलेट्स छठी सदी ईसा पूर्व में रईसों के घर में बनाए जाते थे।इन पत्थरों की सतह हल्की धंसी हुई होती थी। ताकि मल-मूत्र का बहाव केंद्र की तरफ रहे। केंद्र की तरफ एक गोल गड्ढा बनाया जाता था। जिसके नीचे सेसपिट होता था। जिसे समय-समय पर साफ किया जाता रहा होगा। ये टॉयलेट्स अब भी अपनी जगह से हिले नहीं हैं। इसलिए वैज्ञानिकों को लगता है कि इन स्थानों से प्राचीन पैरासाइट खोज सकते हैं। क्योंकि इन स्थानों पर जमा मल अब पत्थर की तरह सख्त हो चुका है। इससे पहले जो भी रिसर्च हुई हैं, उसमें सेसपिट्स से व्हिपवॉर्म, राउंडवॉर्म, पिनवॉर्म और टेपवॉर्म के अंडे ही मिले थे। ये अंडे कई सदियों तक सुरक्षित रह सकते हैं। इसलिए इनमें से सिस्ट को खोजना मुश्किल होता था, जो प्रोटोजोआ पैदा करते हैं। इस टॉयलेट को खोजने में कैंब्रिज यूनिवर्सिटी, तेल अवीव यूनिवर्सिटी और इजरायल एंटीक्वीटीस अथॉरिटी के एक्सपर्ट साथ में आए। उन लोगों ने एलिसा तकनकी से डायरिया फैलाने वाले प्राचीन पैरासाइट की खोज की। जो टॉयलेट्स मिले हैं, वो येरुसलम की दीवार के पास ही हैं। जिस घर में मिला है, उसे हाउस ऑफ एहिल कहते हैं।

इसके अलावा तीन और सैंपल जमा किए गए जो अरमोन हा-नात्जीव के सेसपिट से लिए गए हैं। ये जेरुसलम के दक्षिण में करीब 1.6 किलोमीटर दूर हैं। जब एलिसा तकनीक से जांच की तो पैरासाइट द्वारा पैदा किया गया सिस्ट मिल गया। यह सिस्ट एक खास तरह के प्रोटीन दीवार का बना होता है। जियार्डिया ड्युओडेनालिस बेहद छोटा नाशपाती के आकार का पैरासाइट होता है। यह खाने और पानी के साथ शरीर में जाता है। इसके फैलने का मुख्य स्रोत इंसानों और जानवरों का मल होता है। यह पैरासाइट इंसान के आंत के सुरक्षा लेयर को बर्बाद कर देता है। इससे वह शरीर में मौजूद पोषक तत्वों को खाने लगता है। हालांकि, इससे संक्रमित लोगों की तबियत जल्दी सुधर जाती है। लेकिन अगर इसके द्वारा सुरक्षा लेयर को बर्बाद करने के बाद कोई बैक्टीरिया उस रास्ते से शरीर में चला जाए तो दिक्कत बढ़ जाती है।कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के पैलियो-पैरासाइट रिसर्च के एक्सपर्ट डॉ पीयर्स मिशेल कहते हैं कि हम यह नहीं बता सकते कि छठी सदी ईसा पूर्व में इस पैरासाइट से कितने लोग संक्रमित थे।

Gaurav

Recent Posts

बाजार से गायब हो रहे 10, 20 और 50 के नोट , कांग्रेस के नेता ने वित्त मंत्री को चिट्ठी लिखी लिखकर जताई चिंता…

दिल्ली : देश में डिजिटल ट्रांजैक्शंस तेजी से बढ़ रहा है और लोगों में कैश…

7 hours ago

PM मोदी की यात्रा के दौरान अमेरिका ने भारत को सौंपे 297 एंटिक्स, मोदी काल में विकास भी, विरासत भी

दिल्ली : पीएम मोदी भारत की संस्कृति और विरासत को संजोने के लिए हर तरह…

7 hours ago

तीन सहपाठियों के हाथ में देश की सुरक्षा के लिए थल, वायु और नौसेना की कमान होगी

तीसरी कक्षा में साथ पड़ने के बाद अब एक बार फिर बना मिलने का अनोखा…

7 hours ago

श्रीलंका के नये राष्ट्रपति बन रहे मार्क्सवादी नेता अनुरा कुमारा दिसानायके क्या भारत से मिलाएंगे हाथ

कोलंबो। श्रीलंका के राष्ट्रपति चुनाव में मार्क्सवादी नेता अनुरा कुमारा दिसानायके ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी…

7 hours ago

मालदीव अब नहीं करेगा भारत के साथ हुए समझौते की जांच

माले । मालदीव की सरकार अब भारत के साथ हुए समझौतों की जांच नहीं कराएगी।…

7 hours ago

AI को लेकर फोकस कर रहे पीएम मोदी…..जानकर अच्छा लगा : सुंदर पिचाई

न्यूयॉर्क । अल्फाबेट और गूगल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सुंदर पिचाई का कहना है…

7 hours ago