कीव। रूस और यूक्रेन की जंग जारी है और दोनों देशों की ओर से गोलीबारी हो रही है। जंग को लेकर रूस और यूक्रेन अपने-अपने दावे कर रहे हैं। वहीं अब यूक्रेनी सेना की खुफिया इकाई ने बिना कोई सबूत दिये दावा किया है कि उसके देश के दक्षिणी हिस्से में स्थित उस परमाणु संयंत्र पर रूस हमले की साजिश रच रहा, जो अभी उसके कब्जे में है। यूक्रेनी रक्षा मंत्रालय के खुफिया निदेशालय की ओर से शुक्रवार को जारी बयान में दावा किया गया है कि रूसी सेनाएं यूरोप के सबसे बड़े जापोरिज्जिया परमाणु संयंत्र पर हमला करेंगी और इसके बाद रेडियोधर्मी लीक होने की जानकारी देंगी, ताकि एक अंतरराष्ट्रीय जांच शुरू हो जाए। निदेशालय की ओर से कहा गया कि रूस ऐसा युद्ध पर विराम लगाने के लिए करेगा, ताकि उसकी सेनाओं को पलटवार करने से पहले मोहलत मिल जाए, जिसकी उसे फिर से संगठित होने के लिए जरूरत है।
अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने मीडिया को बताया कि ई-मेल के जवाब में बताया कि उसने आरोपों पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की है और रूसी अधिकारियों ने भी यूक्रेनी दावों पर टिप्पणी नहीं की है। यूक्रेन के सीमावर्ती रूसी क्षेत्रों पर गोलाबारी की गई है। पसकोव के मिखाइल वेडर्निकोव ने शनिवार को कहा कि रूस के पश्चिमी पसकोव क्षेत्र में एक तेल कंपनी के प्रशासनिक भवन पर दो ड्रोन से हमला किया गया,इस क्षेत्र की सीमा बेलारूस, लातविया और एस्टोनिया से लगती है। स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि एक अन्य ड्रोन मास्को के उत्तर में लगभग 150 किलोमीटर (90 मील) दूर तेवर क्षेत्र में गिरा। ब्रिटिश सेना ने शनिवार को कहा कि रूस का निजी सैन्य बल ‘वैगनर’ पूर्वी शहर बखमुत के आसपास के इलाकों से हट रहा है, जिस पर मास्को ने इस महीने की शुरुआत में कब्जा करने का दावा किया था।
आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत जीपीएस स्पूफिंग और सैटेलाइट इमेजरी जैसे खतरे भारत के लिए…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,27 July'25 The United States has taken a decisive step to…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,26 July'25 India’s foreign exchange reserves fell by $1.183 billion to…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,21 July'25 Indian cryptocurrency exchange CoinDCX has reported a security breach…
Ira Singh khabar Khabaron Ki,20 July'25 Madhya Pradesh Chief Minister Dr. Mohan Yadav has identified…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,17 July'25 MP Chief Minister Dr. Mohan Yadav, during his visit…