ख़बर ख़बरों की

नई संसद का डिजाइन Madhya Pradesh के Vidisha स्थित विजय मंदिर से मिलता जुलता है!

नए संसद भवन के डिजाइन को मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध मंदिर से जोड़ कर देखा जा रहा है। ऐसा दावा किया जा रहा है प्रोजेक्ट की डिजाइन विदिशा की विजय मंदिर को देखकर किया गया है?

पुराने संसद भवन का निर्माण भी मध्य प्रदेश के मुरैना चौंसठ योगिनी मंदिर के डिजाइन के तर्ज पर हुआ है। जिसे ब्रिटिश आर्किटेक्ट एडविन लुटियंस ने बनाया था। अब नए संसद भवन का निर्माण भी मध्यप्रदेश के ही एक मंदिर की तर्ज पर होने का दावा किया जा रहा है। हालांकि इसके बारे में सरकार की ओर पुष्टि नहीं की गई है।
ऐसा दावा किया जा रहा है कि जिस मंदिर की तर्ज पर नए संसद भवन बन रही है। वो मंदिर मध्यप्रदेश के विदिशा में स्थित है। इतिहासकारों के अनुसार, विजय मंदिर देश के विशालतम मंदिरों में गिना जाता है। ये कई बार आक्रांताओं द्वारा लूटा गया है। विजय मंदिर के ऊंचे बेस को देखकर इसका आकार और संसद की आकृति एक जैसी ही दिखाई देती है। यहां नए संसद भवन के प्रोजेक्ट और मंदिर की तस्वीर को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं।
मध्यप्रदेश के इतिहासकारों का कहना है कि विजय मंदिर को कई बार तोड़ा और लूटा गया है। मोहम्मद गोरी के गुलाम अलतमश से लेकर औरंगजेब जैसे क्रूर शासकों का यह मंदिर शिकार हुआ है, लेकिन बार-बार इसका निर्माण भी करवाया गया। विजय मंदिर के पीछे चार मीनारें दिखाई देती हैं। विजय मंदिर मंदिर का निर्माण चालुक्यवंशी राजा ने विदिशा विजय को चिरस्थाई बनाने के लिए यहां पर भेल्लिस्वामिन (सूर्य) का मंदिर बनवाया था।
10वीं व 11वीं शताब्दी में परमार काल में परमार राजाओं ने इसका पुनर्निर्माण करवाया था। मुगल शासक औरंगजेब ने इस मंदिर को ध्वस्त कर दिया था। इसके बाद मराठा राजाओं ने इसका निर्माण कराया था। देश की वर्तमान संसद भवन का डिजाइन भी मध्यप्रदेश के मुरैना स्थित चौंसठ योगिनी मंदिर जैसा है, जिसे ब्रिटिश आर्किटेक्ट एडविन लुटियंस ने बनाया था। अब नए संसद भवन का निर्माण भी मध्यप्रदेश के ही विजय मंदिर से मिलता-जुलता है. यानी भारत की सबसे शक्तिशाली इमारत का इतिहास आजादी के पहले से मध्य प्रदेश से जुड़ा है और आगे भी जुड़ा रहेगा।
Gaurav

Recent Posts

Nifty Surpasses 25,750 as Bulls Dominate Dalal Street

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,20 Sep'24 Indian benchmark indices soared to new record highs for…

13 mins ago

इजरायल ने बताया अब आगे कैसे लड़ा जाएगा युद्ध

तेल अवीव। पेजर ब्लास्ट के एक दिन बाद ही बुधवार को वॉकी-टॉकी फट गए। इस…

4 hours ago

जब तक फिलिस्तीनी राज्य नहीं बनेगा, इजरायल से कोई राजनयिक संबंध नहीं:प्रिंस

रियाद। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और पीएम मोहम्मद बिन सलमान अल ने कहा कि…

4 hours ago

अमेरिका जाने के लिए जान खतरे में डाल रहे भारतीय

वॉशिंगटन। भारतीय नागरिक अब उत्तरी बॉर्डर का रुख कर रहे हैं, जहां वे अमेरिका में…

4 hours ago

अफ्रीका में अकाल से हालात बिगड़े, नदी और तालाब सूखे, जमीन में पड़ गईं दरारें

लुसाका। पिछले कुछ समय से अफ्रीका के अनेक देश सूखा और अकाल की स्थिति से…

4 hours ago

तिरुपति मंदिर के लड्डुओं में जानवरों की चर्बी का हुआ इस्तेमाल: सीएम नायडू

-रेड्डी की पार्टी ने आरोपों को किया खारिज, बयान को बताया दुर्भावनापूर्ण हैदराबाद। आंध्र प्रदेश…

4 hours ago