ख़बर ख़बरों की

वंदे भारत एक्सप्रेस का 18 सितंबर से झांसी, Gwalior और Agra कैंट पर बदलेगा समय

भोपाल। भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन स्टेशन के बीच चलने वाली मप्र को मिली पहली वंदे भारत एक्सप्रेस का समय 18 सितंबर से वीरांगना लक्ष्मी बाई स्टेशन झांसी, ग्वालियर और आगरा कैंट पर बदल जाएगा। रेलवे बोर्ड ने शनिवार को इन तीनों स्टेशनों पर उक्त ट्रेन के समय में मामूली बदलाव संबंधी समय सारणी जारी कर दी है। ट्रेन के समय में बाकी किसी भी स्टेशन पर कोई बदलाव नहीं किया है।

भोपाल रेल मंडल कार्यालय से मिली संसोधित समय सारणी के अनुसार ट्रेन 20171 रानी कमलापति-हजरत निजामुद्दीन वंदे भारत एक्सप्रेस रानी कमलापति स्टेशन से तय समय तड़के 5.40 बजे चलेगी, जो संशोधित समय सुबह 8.39 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन झांसी, सुबह 9.41 बजे ग्वालियर, सुबह 11.11 बजे आगरा कैंट पर पहुंचेगी, जो हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पर तय समय दोपहर 1.15 बजे पहुंचेगी। अभी यह ट्रेन सुबह 8.46 बजे वीरांगना लक्ष्मी बाई स्टेशन झांसी, सुबह 9.48 बजे ग्वालियर व सुबह 11.23 बजे आगरा कैंट स्टेशन पर ठहराव लेती है।वहीं 18 सितंबर से ट्रेन 20172 हजरत निजामुद्दीन-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से दोपहर 2.40 बजे चलकर, शाम 4.20 बजे अगरा कैंट, शाम 5.38 बजे ग्वालियर, शाम 6.56 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी और रात 10.15 रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी। अभी यह ट्रेन हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से दोपहर 2.40 बजे चलकर रात 10.10 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुंचती है। जबकि शाम 4.20 बजे आगरा कैंट, शाम 5.45 बजे ग्वालियर और शाम 7.03 बजे वीरांगना लक्ष्मी बाई स्टेशन पर ठहराव लेती है।

Gaurav

Recent Posts

Nifty Surpasses 25,750 as Bulls Dominate Dalal Street

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,20 Sep'24 Indian benchmark indices soared to new record highs for…

4 hours ago

इजरायल ने बताया अब आगे कैसे लड़ा जाएगा युद्ध

तेल अवीव। पेजर ब्लास्ट के एक दिन बाद ही बुधवार को वॉकी-टॉकी फट गए। इस…

8 hours ago

जब तक फिलिस्तीनी राज्य नहीं बनेगा, इजरायल से कोई राजनयिक संबंध नहीं:प्रिंस

रियाद। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और पीएम मोहम्मद बिन सलमान अल ने कहा कि…

8 hours ago

अमेरिका जाने के लिए जान खतरे में डाल रहे भारतीय

वॉशिंगटन। भारतीय नागरिक अब उत्तरी बॉर्डर का रुख कर रहे हैं, जहां वे अमेरिका में…

8 hours ago

अफ्रीका में अकाल से हालात बिगड़े, नदी और तालाब सूखे, जमीन में पड़ गईं दरारें

लुसाका। पिछले कुछ समय से अफ्रीका के अनेक देश सूखा और अकाल की स्थिति से…

8 hours ago

तिरुपति मंदिर के लड्डुओं में जानवरों की चर्बी का हुआ इस्तेमाल: सीएम नायडू

-रेड्डी की पार्टी ने आरोपों को किया खारिज, बयान को बताया दुर्भावनापूर्ण हैदराबाद। आंध्र प्रदेश…

8 hours ago