ख़बर ख़बरों की

केसीआर ने भरी हुंकार, कहा- 30 दिन के प्रयास से महाराष्ट्र की बदल जाएगी राजनीति

नांदेड़ l तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने कहा कि महाराष्ट्र में तीस दिनों के भीतर भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) का मजबूत संगठन तैयार हो जाएगा। तीस दिन के प्रयास से महाराष्ट्र की राजनीति बदल जाएगी। अब भारत बदलने का मौका महाराष्ट्र को मिला है। केसीआर ने शुक्रवार को नांदेड़ में बीआरएस की दो दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए कार्यकर्ताओं से तीस दिनों की मेहनत से पचास हजार गांव और निगम वार्डों में बीआरएस की मजबूत टीम तैयार करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि इन तीस दिनों में पूरे भारत का इतिहास बदलने की नींव डालें। हमने देश में परिवर्तन करने और सभी वर्ग के कल्याण का महान लक्ष्य निर्धारित किया है। लक्ष्य प्राप्त करने तक हम काम करेंगे। देश में करीब पचास प्रतिशत किसान हैं, यह चुनाव जीतने के लिए पर्याप्त है। किसानों को अपनी किस्मत खुद लिखनी चाहिए। केसीआर ने कहा, भारत में परिवर्तन हमारा लक्ष्य है। मुंबई, पुणे, औरंगाबाद और नागपुर में बीआरएस पार्टी का स्थायी कार्यालय खुलेगा व सभी कार्यालयों में लगातार लंगर चलेगा।

धान उपज में पंजाब से आगे निकल गया तेलंगाना

केसीआर ने कहा कि हम जनता की अपेक्षा के अनुरूप सरकार बनाएंगे। तेलंगाना देश में सर्वाधिक तीन करोड़ टन धान उगाने वाला राज्य बन चुका है। हरित क्रांति लाने वाले प्रदेश पंजाब से धान उत्पादन में तेलंगाना आगे हो चुका है।

Gaurav

Recent Posts

Nifty Surpasses 25,750 as Bulls Dominate Dalal Street

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,20 Sep'24 Indian benchmark indices soared to new record highs for…

2 hours ago

इजरायल ने बताया अब आगे कैसे लड़ा जाएगा युद्ध

तेल अवीव। पेजर ब्लास्ट के एक दिन बाद ही बुधवार को वॉकी-टॉकी फट गए। इस…

5 hours ago

जब तक फिलिस्तीनी राज्य नहीं बनेगा, इजरायल से कोई राजनयिक संबंध नहीं:प्रिंस

रियाद। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और पीएम मोहम्मद बिन सलमान अल ने कहा कि…

5 hours ago

अमेरिका जाने के लिए जान खतरे में डाल रहे भारतीय

वॉशिंगटन। भारतीय नागरिक अब उत्तरी बॉर्डर का रुख कर रहे हैं, जहां वे अमेरिका में…

6 hours ago

अफ्रीका में अकाल से हालात बिगड़े, नदी और तालाब सूखे, जमीन में पड़ गईं दरारें

लुसाका। पिछले कुछ समय से अफ्रीका के अनेक देश सूखा और अकाल की स्थिति से…

6 hours ago

तिरुपति मंदिर के लड्डुओं में जानवरों की चर्बी का हुआ इस्तेमाल: सीएम नायडू

-रेड्डी की पार्टी ने आरोपों को किया खारिज, बयान को बताया दुर्भावनापूर्ण हैदराबाद। आंध्र प्रदेश…

6 hours ago