ख़बर ख़बरों की

Russia-Ukraine: रूस ने यूक्रेन पर 30 क्रूज मिसाइलें दागीं, धमाकों से थर्राया कीव, मलबे से इमारत में लगी आग

कीव। कीव में गुरुवार को तड़के धमाकों की तेज आवाज सुनाई दी। शहर के सैन्य प्रशासन ने बताया कि विस्फोट के बाद गिरे मलबे से एक गैर-आवासीय इमारत में आग लग गई। प्रशासन ने कहा कि रूस द्वारा किए गए हमलों से हुआ नुकसान अभी स्पष्ट नहीं है, न ही हताहतों की संख्या के बारे में तत्काल कोई जानकारी मिली है। रूस ने इस माह में नौवीं बार कीव को निशाना बनाया है। कैस्पियन क्षेत्र के रणनीतिक बमवर्षकों ने संभवतः क्रूज मिसाइलों से इन हमलों को अंजाम दिया।

 

रूस के टोही विमानों ने कीव के ऊपर उड़ान भी भरी। कीव के सैन्य प्रशासन के प्रमुख सेर्ही पोपको ने कहा कि प्रारंभिक सूचना के मुताबिक, हमलों के बाद दुश्मन की सभी मिसाइलों को नष्ट कर दिया गया। पोपको ने बताया कि धमाकों के बाद मलबा दो जिलों में गिरा और एक गैराज परिसर में आग लग गई, जिस पर जल्द काबू पा लिया गया। उन्होंने कहा कि धमाकों में हताहत लोगों की संख्या के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।

अधिकारियों ने बताया कि पश्चिमी देशों द्वारा उपलब्ध कराए गए अत्याधुनिक हथियारों से और मजबूत हुई यूक्रेन की वायु रक्षा प्रणाली ने इस हफ्ते की शुरुआत में रूस की ओर से कीव पर बड़े पैमाने पर किए गए हवाई हमलों को नाकाम करते हुए उसकी सभी मिसाइलों को मार गिराया था।

Gaurav

Recent Posts

Nifty Surpasses 25,750 as Bulls Dominate Dalal Street

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,20 Sep'24 Indian benchmark indices soared to new record highs for…

2 hours ago

इजरायल ने बताया अब आगे कैसे लड़ा जाएगा युद्ध

तेल अवीव। पेजर ब्लास्ट के एक दिन बाद ही बुधवार को वॉकी-टॉकी फट गए। इस…

5 hours ago

जब तक फिलिस्तीनी राज्य नहीं बनेगा, इजरायल से कोई राजनयिक संबंध नहीं:प्रिंस

रियाद। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और पीएम मोहम्मद बिन सलमान अल ने कहा कि…

6 hours ago

अमेरिका जाने के लिए जान खतरे में डाल रहे भारतीय

वॉशिंगटन। भारतीय नागरिक अब उत्तरी बॉर्डर का रुख कर रहे हैं, जहां वे अमेरिका में…

6 hours ago

अफ्रीका में अकाल से हालात बिगड़े, नदी और तालाब सूखे, जमीन में पड़ गईं दरारें

लुसाका। पिछले कुछ समय से अफ्रीका के अनेक देश सूखा और अकाल की स्थिति से…

6 hours ago

तिरुपति मंदिर के लड्डुओं में जानवरों की चर्बी का हुआ इस्तेमाल: सीएम नायडू

-रेड्डी की पार्टी ने आरोपों को किया खारिज, बयान को बताया दुर्भावनापूर्ण हैदराबाद। आंध्र प्रदेश…

6 hours ago