ख़बरे

भयंकर कर्ज में डूबा है अमेरिका, डिफॉल्टर होने का खतरा, ट्रेजरी चीफ ने किया आर्थिक संकट की ओर इशारा

वाशिंगटन। अमेरिकी वित्त मंत्री जेनेट येलेन ने कहा कि अमेरिकी सरकार के 31.46 ट्रिलियन डॉलर का कर्ज चुकाने में डिफॉल्ट करने से दुनिया भर में आर्थिक संकट पैदा हो सकता है। अमेरिकी ट्रेजरी चीफ येलेन ने कांग्रेस से 31.4 ट्रिलियन डॉलर की फेडरल कर्ज सीमा बढ़ाने और एक अभूतपूर्व डिफॉल्ट को टालने की अपील की। येलेन ने कहा कि अगर ऐसा नहीं हो सका तब दुनिया भर में आर्थिक मंदी का खतरा तो होगा ही अमेरिक की दुनिया भर में इकोनॉमिक लीडरशिप भी कमजोर होने का जोखिम बहुत ज्यादा बढ़ जाएगा।

येलेन ने सात देशों के समूह: जी-7 के साथ-साथ भारत, इंडोनेशिया और ब्राजील के वित्त मंत्रियों के साथ जापान में बैठक से पहले कड़ी चेतावनियों को जारी किया। येलेन ने कहा कि कर्ज चुकाने में डिफॉल्ट से उन लाभ के खत्म होने का खतरा होगा जो पिछले कुछ साल में महामारी से उबरने के लिए कड़ी मेहनत करके हासिल किए गए। साथ ही यह एक वैश्विक मंदी को बढ़ावा देगा जो अमेरिका को और पीछे ले जाएगा। इससे देश के राष्ट्रीय सुरक्षा के हितों पर भी जोखिम बढ़ेगा। येलेन ने कहा कि इस मुद्दे पर रिपब्लिकन पार्टी के असहयोग से संकट खड़ा हुआ है। डिफॉल्ट के खतरे से अमेरिकी सरकार की क्रेडिट रेटिंग में गिरावट आ सकती है। जैसा कि 2011 में कर्ज सीमा बढ़ाने के झगड़े के दौरान हुआ था।

गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने पहले ही कहा था कि सरकार के बिलों को चुकाने के लिए ट्रेजरी से पैसे खत्म होने से पहले कांग्रेस ने अगर कर्ज सीमा बढ़ाने को मंजूरी नहीं दी तब 1 जून से अमेरिकी इकोनॉमी के मंदी में फंसने का जोखिम है।

Gaurav

Recent Posts

हिजबुल्लाह का जवाबी हमला, उत्तरी इजरायल पर दागे ताबड़तोड़ रॉकेट

-इजरायल ने कई क्षेत्रों में लगाया कर्फ्यू, लोगों के लिए जारी की गाइडलाइन तेल अवीव।…

8 hours ago

क्वाड देश के सदस्य साझा लोकतांत्रिक मूल्यों के आधार पर आगे बढ़ें: पीएम मोदी

वॉशिंगटन :  क्वाड समूह की बैठक अमेरिका में हो रही है। इस समूह की स्थापना…

8 hours ago

रेपिस्टों के खिलाफ जंग: इटली में बलात्कारियों का होगा बधियाकरण

रोम। दुष्कर्मियों से पूरी दुनिया परेशान है। इटली भी इससे अछूता नहीं है। यहां पिछले…

8 hours ago

कर्ज में फंसा यूके, जीडीपी के मुकाबले 100 फीसदी से ज्यादा ले चुका है कर्ज

लंदन । ब्रिटेन अकेला विकसित देश नहीं है, जो भारी कर्ज के बोझ तले दबा…

8 hours ago

न्यूयार्क पैलेस में पीएम मोदी से मिले नेपाल के पीएम

न्यूयार्क :  भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के इतर न्यूयॉर्क पैलेस…

8 hours ago

जब हम ग्लोबल फ्यूचर के बारे में बात कर रहे हैं, तो मानव-केंद्रित दृष्टिकोण सर्वप्रथम होनी चाहिए : पीएम मोदी

वाशिंगटन । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका में संयुक्त राष्ट्र में समिट ऑफ द फ्यूचर…

8 hours ago