देश

भोपाल सूना हो गया क्योंकि “गुट्टू भैया” जैसा कोई नहीं : CM Chouhan : मुख्यमंत्री चौहान ने पूर्व विधायक रमेश शर्मा “गुट्टू भैया” के निधन पर दु:ख व्यक्त किया

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व विधायक रमेश शर्मा “गुट्टू भैया” के निधन पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बजरिया स्थित निवास पहुँचकर पार्थिव देह के अंतिम दर्शन किए तथा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री चौहान ने राज्य सरकार और प्रदेशवासियों की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि सहज, सरल, विनम्र और हरदिल अजीज “गुट्टू भैया” सदा सक्रिय रहने वाले समाजसेवी थे। सभी के सुख-दुख में वे पूरा साथ निभाते थे। उनकी लोकप्रियता और भोपालवासियों का उनके प्रति स्नेह और जूनून अद्भुत था।

भोपाल सूना हो गया क्योंकि गुट्टू भैया जैसा कोई नहीं है। वे मेरे बड़े भाई के समान थे। मुख्यमंत्री चौहान ने परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा उनके परिजन, मित्रों और अनुयायियों को यह दुख सहन करने की क्षमता प्रदान करने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि पूर्व विधायक रमेश शर्मा “गुट्टू भैया” का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा

Gaurav

Recent Posts

हिजबुल्लाह का जवाबी हमला, उत्तरी इजरायल पर दागे ताबड़तोड़ रॉकेट

-इजरायल ने कई क्षेत्रों में लगाया कर्फ्यू, लोगों के लिए जारी की गाइडलाइन तेल अवीव।…

8 hours ago

क्वाड देश के सदस्य साझा लोकतांत्रिक मूल्यों के आधार पर आगे बढ़ें: पीएम मोदी

वॉशिंगटन :  क्वाड समूह की बैठक अमेरिका में हो रही है। इस समूह की स्थापना…

8 hours ago

रेपिस्टों के खिलाफ जंग: इटली में बलात्कारियों का होगा बधियाकरण

रोम। दुष्कर्मियों से पूरी दुनिया परेशान है। इटली भी इससे अछूता नहीं है। यहां पिछले…

8 hours ago

कर्ज में फंसा यूके, जीडीपी के मुकाबले 100 फीसदी से ज्यादा ले चुका है कर्ज

लंदन । ब्रिटेन अकेला विकसित देश नहीं है, जो भारी कर्ज के बोझ तले दबा…

8 hours ago

न्यूयार्क पैलेस में पीएम मोदी से मिले नेपाल के पीएम

न्यूयार्क :  भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के इतर न्यूयॉर्क पैलेस…

8 hours ago

जब हम ग्लोबल फ्यूचर के बारे में बात कर रहे हैं, तो मानव-केंद्रित दृष्टिकोण सर्वप्रथम होनी चाहिए : पीएम मोदी

वाशिंगटन । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका में संयुक्त राष्ट्र में समिट ऑफ द फ्यूचर…

8 hours ago