ख़बर ख़बरों की

मुख्यमंत्री Chouhan ने मंदसौर जिले के ग्राम जवानपुरा में दाबयुक्त वृहद सिंचाई परियोजना का भूमि-पूजन किया: 2374 करोड़ की लागत से गांधी सागर जलाशय पर निर्मित होगी परियोजना 252 ग्रामों की 1 लाख 12 हजार हेक्टेयर भूमि होगी सिंचित :मुख्यमंत्री ने चंबल नदी की पूजा-अर्चना कर ओढ़ाई चुनरी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मंदसौर जिले के ग्राम जवानपुरा में 2374 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित होने वाली कयामपुर-सीतामऊ दाबयुक्त वृहद सिंचाई परियोजना का भूमि-पूजन कर शिलान्यास पट्टिका का अनावरण किया। मुख्यमंत्री ने चंबल नदी, गांधी सागर जलाशय पर निर्मित होने वाली सिंचाई परियोजना का गेंती चला कर निर्माण कार्य का शुभारंभ भी किया। मुख्यमंत्री ने चंबल नदी की पूजा-अर्चना कर चुनरी भी ओढ़ाई।

मंदसौर जिला मुख्यालय से 70 किलोमीटर दूर सीतामऊ तहसील के ग्राम जवानपुरा की इस सिंचाई परियोजना से जिले के 252 ग्रामों की 1 लाख 12 हजार हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। इससे क्षेत्र के 1 लाख 49 हजार 300 किसान हितग्राही लाभान्वित होंगे।

शिलान्यास कार्यक्रम में औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन तथा मंदसौर जिले के प्रभारी मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, नवकरणीय ऊर्जा मंत्री हरदीप सिंह डंग, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद सुधीर गुप्ता, पूर्व विधायक राधेश्याम पाटीदार सहित जन-प्रतिनिधि, अधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Gaurav

Recent Posts

हिजबुल्लाह का जवाबी हमला, उत्तरी इजरायल पर दागे ताबड़तोड़ रॉकेट

-इजरायल ने कई क्षेत्रों में लगाया कर्फ्यू, लोगों के लिए जारी की गाइडलाइन तेल अवीव।…

8 hours ago

क्वाड देश के सदस्य साझा लोकतांत्रिक मूल्यों के आधार पर आगे बढ़ें: पीएम मोदी

वॉशिंगटन :  क्वाड समूह की बैठक अमेरिका में हो रही है। इस समूह की स्थापना…

8 hours ago

रेपिस्टों के खिलाफ जंग: इटली में बलात्कारियों का होगा बधियाकरण

रोम। दुष्कर्मियों से पूरी दुनिया परेशान है। इटली भी इससे अछूता नहीं है। यहां पिछले…

8 hours ago

कर्ज में फंसा यूके, जीडीपी के मुकाबले 100 फीसदी से ज्यादा ले चुका है कर्ज

लंदन । ब्रिटेन अकेला विकसित देश नहीं है, जो भारी कर्ज के बोझ तले दबा…

8 hours ago

न्यूयार्क पैलेस में पीएम मोदी से मिले नेपाल के पीएम

न्यूयार्क :  भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के इतर न्यूयॉर्क पैलेस…

8 hours ago

जब हम ग्लोबल फ्यूचर के बारे में बात कर रहे हैं, तो मानव-केंद्रित दृष्टिकोण सर्वप्रथम होनी चाहिए : पीएम मोदी

वाशिंगटन । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका में संयुक्त राष्ट्र में समिट ऑफ द फ्यूचर…

8 hours ago