क्राइम

ब्रिटेन में भारतीय मूल के 12 लोग धन शोधन के मामले में दोषी करार

लंदन। ब्रिटेन की राष्ट्रीय अपराध एजेंसी (एनसीए) ने भारतीय मूल के 12 लोगों को मनी लॉ‎‎ड्रिंग के मामले में दोषी ठहराया है। एनसीए ने कहा है कि अंतर्राष्ट्रीय मनी लॉन्ड्रिंग और मानव तस्करी में शामिल पश्चिम लंदन स्थित एक संगठित अपराध समूह की जांच के बाद भारतीय मूल के कई पुरुषों और महिलाओं सहित 16 लोगों को दोषी ठहराया गया है। नेटवर्क के सदस्यों ने 2017 और 2019 के बीच दुबई और यूएई की सैकड़ों यात्राएं की और ब्रिटेन से 4.2 करोड़ पाउंड से अधिक की नकदी की तस्करी की। एनसीए की जांच के अनुसार, यह पैसा क्लास ए ड्रग्स की बिक्री और संगठित अप्रवासी अपराध से कमाया गया था। एनसीए के वरिष्ठ जांच अधिकारी क्रिस हिल ने कहा, व्यावसायिक स्तर पर मनी लॉन्ड्रिंग और संगठित आव्रजन अपराध में शामिल एक संगठित अपराध समूह में यह एक लंबी और जटिल जांच रही। एनसीए जांचकर्ता दो साल तक ब्रिटेन और विदेशों में भागीदारों के साथ मिलकर काम करते हुए साक्ष्य जुटाते रहे। लगभग 15 लाख पाउंड ब्रिटेन छोड़ने वाले कूरियर से जब्त किए गए थे, लेकिन उड़ान विश्लेषण, दुबई में नकद घोषणाओं से प्राप्त सबूत और एनसीए द्वारा जब्त की गई अन्य सामग्री से पता चला कि संगठन इससे कहीं अधिक राशि की तस्करी में सफल रहा था। कई सप्ताह के विश्लेषण के बाद नवंबर 2019 में अधिकारियों ने गिरफ्तारी शुरू की।

आरोपियों के खिलाफ जनवरी 2023 में क्रॉयडन क्राउन कोर्ट में दो मुकदमे शुरू किए गए। गैंग सरगना हाउंस्लो निवासी चरण सिंह (44)तथा अन्य को पश्चिम लंदन में सुबह-सुबह की गई कई छापेमारियों में हिरासत में लिया गया था। सिंह के साथ, वलजीत सिंह, जसबीर सिंह कपूर, जसबीर सिंह ढाल को आपराधिक संपत्ति बाहर स्थानांतरित करने या धन शोधन की साजिश रचने का दोषी पाया गया। स्वंदर सिंह ढाल को आपराधिक संपत्ति स्थानांतरति करने और आव्रजन कानून के उल्लंघन की साजिश रचने का दोषी पाया गया। दिलजन सिंह मल्होत्रा को आव्रजन कानून के उल्लंघन की साजिश रचने का दोषी पाया गया। अमरजीत अलबदीस, जगिंदर कपूर, जैकदर कपूर, मनमन सिंह कपूर, पिंकी कपूर और जसबीर सिंह मल्होत्रा को आपराधिक संपत्ति स्थानांतरित करने का दोषी ठहराया गया था। सभी 16 दोषियों को 11 सितंबर 2023 से शुरू होने वाली सुनवाई में सजा सुनाई जानी है। जांच के दौरान एनसीए अधिकारियों ने 2019 में ब्रिटेन में पांच बच्चों और एक गर्भवती महिला सहित 17 प्रवासियों की तस्करी कर उन्हें ब्रिटेन में लाने की इस संगठित अपराध समूह के सदस्यों की साजिश का पदार्फाश किया था।

AddThis Website Tools
Gaurav

Recent Posts

हाइब्रिड युद्ध और जीपीएस स्पूफिंग: भारत के लिए रणनीतिक चुनौतियांहाइब्रिड युद्ध और जीपीएस स्पूफिंग: भारत के लिए रणनीतिक चुनौतियां

हाइब्रिड युद्ध और जीपीएस स्पूफिंग: भारत के लिए रणनीतिक चुनौतियां

आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत जीपीएस स्पूफिंग और सैटेलाइट इमेजरी जैसे खतरे भारत के लिए…

2 weeks ago
GENIUS Act, U.S. Economic Revival, and India‑West Tensions Take Center StageGENIUS Act, U.S. Economic Revival, and India‑West Tensions Take Center Stage

GENIUS Act, U.S. Economic Revival, and India‑West Tensions Take Center Stage

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,27 July'25 The United States has taken a decisive step to…

3 weeks ago
India’s forex reserves decline by $1.18Bn to$695.49India’s forex reserves decline by $1.18Bn to$695.49

India’s forex reserves decline by $1.18Bn to$695.49

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,26 July'25 India’s foreign exchange reserves fell by $1.183 billion to…

3 weeks ago

CoinDCX loses $44.2 million in hack,user funds unaffected

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,21 July'25 Indian cryptocurrency exchange CoinDCX has reported a security breach…

3 weeks ago

CM Dr Yadav:Mercabarna’s integrated Agri-Model a game changer

Ira Singh khabar Khabaron Ki,20 July'25 Madhya Pradesh Chief Minister Dr. Mohan Yadav has identified…

4 weeks ago

CM Mohan Yadav invities Spanish businesses to invest in MP

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,17 July'25 MP Chief Minister Dr. Mohan Yadav, during his visit…

4 weeks ago