ख़बरे

Pakistani Flight: भारतीय हवाई सीमा में 10 मिनट तक क्यों रहा पाकिस्तान एयरलाइंस का विमान? ये है वजह

कराची। लाहौर हवाई अड्डे पर भीषण बारिश के कारण नहीं उतर पाने के बाद पाकिस्तान एयरलाइंस का एक विमान 10 मिनट तक भारतीय हवाई सीमा में रहा और पंजाब में 120 किलोमीटर की उड़ान के बाद पाकिस्तान लौट गया। खबर में कहा गया है कि पाकिस्तानी सरकारी विमान सेवा कंपनी की मस्कट से आ रही उड़ान पीके-248 जब 4 मई की रात आठ बजे लैंडिंग के लिए लाहौर हवाई अड्डे पर पहुंची तब वहां भारी बारिश हो रही थी।

पायलट ने 8.05 बजे अल्लामा इकबाल अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंड करने की कोशिश की लेकिन बोइंग 777 विमान अस्थिर हो गया और लैंड नहीं कर सका। मीडिया रिपोर्ट में बताया कि एटीसी के निर्देश पर पायलट ने गो-अराउंड अप्रोच शुरू किया लेकिन भारी बारिश और कम ऊंचाई के बीच इस दौरान वह रास्ता भटक गया। विमान रात 8.11 बजे पंजाब के बधाना थाने के पास भारतीय सीमा में प्रवेश किया।

बोइंग 777 विमान जब भारतीय सीमा में घुसा, तब उसकी रफ्तार 292 किलोमीटर प्रति घंटे थी और वह 13,500 फुट की ऊंचाई पर उड़ रहा था। वह अमृतसर से 37 किलोमीटर दूर छिना बिधी चंद गांव के पास भारत में प्रवेश किया। पंजाब में तारण साहिब और रसूलपुर होते हुए नौशेरा पन्नुअन तक पहुंचने के बाद विमान वापस मुड़ा। तब तक वह 40 किलोमीटर की दूरी तय कर चुका था। भारतीय हवाई सीमा में पायलट विमान को 20,000 फीट की ऊंचाई तक ले गए। विमान भारतीय हवाई सीमा में सात मिनट तक रहा और फिर भारतीय पंजाब के झगियां नूर मोहम्मद गांव से पाकिस्तानी सीमा में प्रवेश कर गया। इसके बाद पाकिस्तान स्थित पंजाब के कसूर जिले के दूना मब्बोकी, चांट, धूपसारी कसूर और घाटी कलंजर गांवों के रास्ते विमान दुबारा भारतीय सीमा में घुसा।तीन मिनट बाद रात 8.22 बजे विमान भारतीय पंजाब के लाखा सिंहवाला हिथर गांव से पाकिस्तानी सीमा में वापस चला गया। उस समय विमान 23,000 फीट की ऊंचाई पर था और 320 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ रहा था। पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में प्रवेश के बाद विमान हुजरा शाह मुकीम और दीपालपुर होते हुए मुलतान की ओर चला गया। विमान ने भारतीय हवाई सीमा में 10 मिनट में 120 किलोमीटर का सफर किया।

Gaurav

Recent Posts

हिजबुल्लाह का जवाबी हमला, उत्तरी इजरायल पर दागे ताबड़तोड़ रॉकेट

-इजरायल ने कई क्षेत्रों में लगाया कर्फ्यू, लोगों के लिए जारी की गाइडलाइन तेल अवीव।…

6 hours ago

क्वाड देश के सदस्य साझा लोकतांत्रिक मूल्यों के आधार पर आगे बढ़ें: पीएम मोदी

वॉशिंगटन :  क्वाड समूह की बैठक अमेरिका में हो रही है। इस समूह की स्थापना…

6 hours ago

रेपिस्टों के खिलाफ जंग: इटली में बलात्कारियों का होगा बधियाकरण

रोम। दुष्कर्मियों से पूरी दुनिया परेशान है। इटली भी इससे अछूता नहीं है। यहां पिछले…

6 hours ago

कर्ज में फंसा यूके, जीडीपी के मुकाबले 100 फीसदी से ज्यादा ले चुका है कर्ज

लंदन । ब्रिटेन अकेला विकसित देश नहीं है, जो भारी कर्ज के बोझ तले दबा…

6 hours ago

न्यूयार्क पैलेस में पीएम मोदी से मिले नेपाल के पीएम

न्यूयार्क :  भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के इतर न्यूयॉर्क पैलेस…

6 hours ago

जब हम ग्लोबल फ्यूचर के बारे में बात कर रहे हैं, तो मानव-केंद्रित दृष्टिकोण सर्वप्रथम होनी चाहिए : पीएम मोदी

वाशिंगटन । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका में संयुक्त राष्ट्र में समिट ऑफ द फ्यूचर…

6 hours ago