मिग-21 विमानों को 1960 के दशक में रूस से खरीदा गया था। दर्जनों विमान भारत में भी लाइसेंस के तहत बनाए गए थे। एक इंजन वाले ये मिग-21 विमान अपने जमाने में बहुत खतरनाक माने जाते थे। इन विमानों का 1965 और 1971 की जंग में भारतीय वायुसेना ने खूब इस्तेमाल किया था। 1971 में बांग्लादेश की राजधानी ढाका के गवर्नर हाउस पर मिग-21 विमानों ने बम गिराए थे। जिसके बाद घबराकर पाकिस्तान की सेना ने सरेंडर कर दिया था। आवाज से तेज गति से उड़ान भरने वाले मिग-21 विमानों के हादसों में कई पायलट भी जान गंवा चुके हैं।
मिग-21 विमान बालाकोट पर भारत के एयरस्ट्राइक के बाद भी चर्चा में आया था। तब विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान ने अपने मिग-21 लड़ाकू विमान से मिसाइल दागकर कश्मीर में घुस आए पाकिस्तान के अमेरिका निर्मित एफ-16 विमान को मार गिराया था। बाद में उनका विमान भी मिसाइल लगने से गिर गया था।
Ira Singh Khabar Khabaron ki,22 April'25 Union Finance Minister Nirmala Sitharaman has said that the…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,21 April'25 Union Finance Minister Nirmala Sitharaman has commenced a high-level…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,21 April'25 Gujarat is set to carry out the 16th edition…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,20 April'25 India’s financial markets have developed into a dynamic and…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,19 April’25 India has surprised many by becoming the only major…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,19 April '25 The Ministry of Finance on Friday firmly dismissed…