ख़बर ख़बरों की

Chandra Grahan 2023: आज बुद्ध पूर्णिमा पर साल का पहला चंद्र ग्रहण लगेगा, जानिए क्या होगा इसका प्रभाव

पौराणिक मान्यता के अनुसार पूर्णिमा की रात चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पहले सूतक काल लग जाता है, जिसे ज्योतिष नजरिए से शुभ नहीं माना जाता है

साल 2023 में कुल 4 ग्रहण लगने जा रहे हैं। इनमे से दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण हैं। पहला सूर्य ग्रहण लग चुका है। ये सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को लगा था, जो कि भारत में नहीं दिखा था। अब पहले सूर्य ग्रहण के बाद साल का पहला चंद्र ग्रहण भी लगने जा रहा है। ये चंद्र ग्रहण 05 मई को वैशाख पूर्णिमा आज शुक्रवार को बुद्ध पूर्णिमा वाले दिन लगेगा। वैसे तो चंद्र ग्रहण एक भौगोलिक घटना है, लेकिन पौराणिक मान्यता है कि पूर्णिमा की रात जब राहु और केतु चंद्रमा को निगलने की कोशिश करते हैं, तब चंद्र ग्रहण लगता है। वहीं चंद्र ग्रहण से कुछ घंटे पहले सूतक काल लग जाता है, जिसे ज्योतिष नजरिए से शुभ नहीं माना जाता है। जानते हैं चंद्र ग्रहण कब से कब तक रहेगा और इसका सूतक काल कब लगेगा l

कब लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण

साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई 2023 दिन शुक्रवार को लग रहा है। ये चंद्र ग्रहण रात 8 बजकर 45 मिनट से शुरू होगा और देर रात 1 बजे समाप्त होगा।

चंद्र ग्रहण 2023 का सूतक काल

वैसे तो चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है, लेकिन साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा।

कहां-कहां नजर आएगा पहला चंद्र ग्रहण

ये उपच्छाया चंद्र ग्रहण है। जब चंद्रमा पर पृथ्वी की छाया सिर्फ एक तरफ से होती है तो उपच्छाया चंद्र ग्रहण कहा जाता है। इसके कारण ये ग्रहण हर जगह नहीं देखा जा सकेगा। ये चंद्र ग्रहण यूरोप, सेंट्रल एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, अंटार्कटिका, प्रशांत अटलांटिक और हिंद महासागर में देखा जा सकेगा।

इसके अलावा, भारत में भी साल का पहला ग्रहण दिखाई देगा. अगर आसमान साफ रहता है, तो देश के ज़्यादातर हिस्सों में चंद्र ग्रहण दिखाई देगा l हालाँकि, खगोलविदों का कहना है कि हम इस ग्रहण की शुरुआत और अंत नहीं देख पाएंगे, क्योंकि चंद्रमा पृथ्वी के पेनम्ब्रा में प्रवेश करता है और वहां से निकलता है। ग्रहण का पेनम्ब्रल फेस 4 घंटे 17 मिनट और 31 सेकंड का होगा।

चंद्र ग्रहण 2023 भारत में कितने बजे दिखेगा ?

भारत में चंद्र ग्रहण रात 08:44 बजे शुरू होगा और रात 10:52 बजे ग्रहण अपनी पूरी कला में होगा। पेनम्बल ग्रहण 5-6 मई की रात 01:01 बजे समाप्त होगा।

एमपी बिरला प्लैनेटेरियम का कहना है कि चंद्र ग्रहण के शुरू से अंत तक सभी चरण, पूरे भारत से दिखाई देंगे। वाज्ञानिकों के मुताबिक, अगला चंद्रग्रहण इस साल 28 अक्टूबर को लगेगा, जो आंशिक ग्रहण होगा। जबकि, अगला पेनम्ब्रल चंद्र ग्रहण 25 मार्च, 2024 को पड़ेगा।

AddThis Website Tools
Gaurav

Recent Posts

India’s Retail Inflation Falls to 6-Year Low of 3.16% in April, Fuelled by Softer Food Prices

Ira Singh Khabar Khabaron ki,14 May '25 India’s retail inflation eased to a six-year low…

1 week ago

India’s GCC Boom Faces Hurdles as US Tariffs and Agentic AI Raise Concerns

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,13 May’25 India’s ascent as a global hub for Global Capability…

1 week ago

Why Pakistan Can’t Afford Another Conflict with India

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,09 May’25 Heightened geopolitical tensions threaten to unravel Pakistan’s fragile economic…

2 weeks ago

US Likely to Seek Tariff Cuts, Regulatory Reforms in Trade Deal with India: GTRI Ira Singh

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,05 May’2025 The United States is expected to seek significant changes…

3 weeks ago

Rajababu Singh (IPS) Takes Charge as Chairman of Jiwaji Club, Pays Tribute to Scindia Legacy

Gwalior Khabar Khabaron Ki,05 May'25 In a ceremony marked by tradition and reverence, senior IPS…

3 weeks ago

Foreign Investors Inject Rs 4,223 Crore into Indian Equities in April

Ira Singh Khabar khabaron Ki,4 May'25 Foreign Portfolio Investors (FPIs) injected Rs4,223 crore into Indian…

3 weeks ago