ख़बर ख़बरों की

नॉर्थ कोरिया को अब सबक सिखाएगा अमेरिका! जापान और साउथ कोरिया से मिलाया हाथ, तस्वीरें आईं सामने

वॉशिंगटन। नॉर्थ कोरिया के खिलाफ अमेरिका ने बड़ा कदम उठाते हुए साउथ कोरिया और जापान के साथ हाथ मिला लिया है। इसकी एक तस्वीर सामने आई है, जिसे अमेरिकी सेना ने जारी किया है। तस्वीर को नॉर्थ कोरिया के खिलाफ त्रिपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

पहली बार दक्षिण कोरियाई, अमेरिकी और जापानी पनडुब्बी के कमांडर एक अमेरिकी परमाणु बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी पर सवार नजर आ रहे हैं। यूएस सेना के अनुसार, पनडुब्बी पर, वरिष्ठ अधिकारियों ने पोत की क्षमता का जायजा लिया था। परमाणु बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी 12,000 किलोमीटर की रेंज वाली ट्राइडेंट डी 5 मिसाइलों से लैस है। बता दें कि हाल ही अमेरिका ने नॉर्थ कोरिया को सबक सिखाने के लिए एक बड़ी चाल चली है। साउथ कोरिया की धरती पर अमेरिका की सबसे घातक ट्राइडेंट मिसाइल को तैनात करने का फैसला किया है।

अमेरिका की ट्राइडेंट मिसाइल, दुनिया की सबसे खतरनाक मिसाइलों में एक है। ये मिसाइल न्यूक्लियर हमला करने में सक्षम है। एक मी‎डिया रिपोर्ट के मुताबिक बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी पर सवार तीन अधिकारियों की कई तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीर में दक्षिण कोरियाई नौसेना की पनडुब्बी सेना के रियर एडमिरल ली सू-यूल, अमेरिकी पनडुब्बी के कमांडर रियर एडमिरल रिक सेफ और जापानी पनडुब्बी के कमांडर वाइस एडमिरल ततेकी तवारा नजर आ रहे हैं।

ये तीनों देश सिक्योरिटी कोऑर्डिनेशन को तेजी से आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। क्योंकि हाल ही में नॉर्थ कोरिया ने कई खतरनाक हथियारों का परीक्षण कर परमाणु और मिसाइल हमले के खतरों को हवा दी है।

Gaurav

Recent Posts

हिजबुल्लाह का जवाबी हमला, उत्तरी इजरायल पर दागे ताबड़तोड़ रॉकेट

-इजरायल ने कई क्षेत्रों में लगाया कर्फ्यू, लोगों के लिए जारी की गाइडलाइन तेल अवीव।…

6 hours ago

क्वाड देश के सदस्य साझा लोकतांत्रिक मूल्यों के आधार पर आगे बढ़ें: पीएम मोदी

वॉशिंगटन :  क्वाड समूह की बैठक अमेरिका में हो रही है। इस समूह की स्थापना…

6 hours ago

रेपिस्टों के खिलाफ जंग: इटली में बलात्कारियों का होगा बधियाकरण

रोम। दुष्कर्मियों से पूरी दुनिया परेशान है। इटली भी इससे अछूता नहीं है। यहां पिछले…

6 hours ago

कर्ज में फंसा यूके, जीडीपी के मुकाबले 100 फीसदी से ज्यादा ले चुका है कर्ज

लंदन । ब्रिटेन अकेला विकसित देश नहीं है, जो भारी कर्ज के बोझ तले दबा…

6 hours ago

न्यूयार्क पैलेस में पीएम मोदी से मिले नेपाल के पीएम

न्यूयार्क :  भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के इतर न्यूयॉर्क पैलेस…

6 hours ago

जब हम ग्लोबल फ्यूचर के बारे में बात कर रहे हैं, तो मानव-केंद्रित दृष्टिकोण सर्वप्रथम होनी चाहिए : पीएम मोदी

वाशिंगटन । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका में संयुक्त राष्ट्र में समिट ऑफ द फ्यूचर…

6 hours ago