ख़बर ख़बरों की

Sudan में गृहयुद्ध होने से परेशानी में कोल्ड ड्रिंक्स कंपनियों कोका कोला और पेप्सिको सप्लाई चैंन प्रभावित होने का डर

सूडान में गृहयुद्ध छिड़ने के बाद से हालात बिगड़े हुए हैं। एक हफ्ते से ज्यादा का समय बीत चुका है, लेकिन स्थिति कंट्रोल में नहीं है। इस गृहयुद्ध से केवल सूडान नहीं बल्कि पूरी दुनिया सकते में हैं। इस लड़ाई ने कोल्ड ड्रिंक्स कंपनियों की मुश्किल बढ़ा दी है। स्थिति ऐसी हो गई है कि कोल्ड ड्रिंक्स कंपनियों को अपने प्रोडक्शन और सप्लाई बाधित होने की चिंता सता रही है। सूडान की लड़ाई ने पेप्सीको और कोल्ड ड्रिंक्स की मुश्किलें बढ़ा दी है।

सूडान की लड़ाई से सप्लाई चेंज में बाधा पहुंच रही है। सूडान गम अरेबिक का सबसे बड़ा उत्पादक और सप्लायर है। सूडान में पाए जाने वाले अकेसिया ट्री से खास तरह का गोंद मिलता है। ये गम अरेबिक सॉफ्ट ड्रिंक्स, सोडा, कैंडी, मेकअप प्रोडक्ट्स का मुख्य सामना है। 70 फीसदी से अधिक गम अरेबिक या आम भाषा में कहें तब गोंद की सप्लाई सूडान करता है। अकेसिया ट्री सूडान के साहेल रीजन में पाया जाता है। सूडान में सेना और अर्धसैनिक बल के बीच चल रही लड़ाई में इस क्षेत्र को काफी नुकसान पहुंच रहा है। गम अरेबिक की सप्लाई बाधित हो रही है। पेप्सी और कोका कोला जैसी सॉफ्ट ड्रिक्स कंपनियों को अब डर रहा सता है कि गोंद की सप्लाई बाधित होने से प्रोडक्शन पर असर ना पड़े। सूडान में लगतार बढ़ रही असुरक्षा के बीच गम अरेबिक पर निर्भर कंपनियों की चिंता बढ़ गई है। खासकर कोका कोला और पेप्सिको जैसे सॉफ्ट ड्रिंक्स कंपनियों को सप्लाई चेन बाधित होने का डर सता रहा है। इन कंपनियों के पास तीन से छह महीने के बीच तक का स्टॉक बचा है। ये लड़ाई कब तक चलेगी इसका कुछ पता नहीं है। इसके बाद सूडान में जारी जंग के कारण कंपनियों को प्रोडक्शन बाधित होने का खतरा मंडरा रहा है। सॉफ्ट ड्रिंक्स के मुख्य पदार्थ की सप्लाई अगर रुकती है, तब कोल्ड ड्रिंक्स का प्रोडक्शन बाधित होना तय है। गर्मी जो कि सॉफ्ट ड्रिंक्स मार्केट के लिए बूस्ट का काम करता है, इस वक्त में सप्लाई बाधित होने पर बेवरेज इंडस्ट्री की मुश्किल बढ़ सकती है। गम अरेबिक के सप्लायर्स मोहम्मद अलनूर के मुताबिक सूडान में लड़ाई के कारण रास्ते बंद हो चुके हैं। वहां से सामान लाना मुश्किल हो रहा है। सप्लायर्स को मुश्किलें हो रही है। वहीं मुंबई स्थित सप्लायर्स जिगनेश दोशी कहते हैं कि बायर्स और सप्लायर्स दोनों टेंशन में है। उन्हें पता नहीं चल रहा कि स्थिति कब सामान्य होगी। सूडान से आने वाला गोंद यानी गम अरेबिक सॉफ्ट ड्रिंक, कैंडी, सोडा जैसे प्रोडक्ट के मैन्युफैक्चरिंग के लिए मुख्य सामग्री के तौर पर काम करता है। इसकी कीमत करीब 3000 डॉलर प्रति टन होती है। घटिया क्वालिटी के गोंद कहीं भी मिल जाते हैं, लेकिन सबसे बेस्ट गम अरेबिक सूडान में ही पाया जाता है। खासकर सूडान, साउथ सूडान में ये खास पेड़ अकेसिया ट्री पाए जाते हैं। इन पेड़ों के तने और जड़ों में खास तरह का गोंद पाया जाता है।

Gaurav

Recent Posts

हिजबुल्लाह का जवाबी हमला, उत्तरी इजरायल पर दागे ताबड़तोड़ रॉकेट

-इजरायल ने कई क्षेत्रों में लगाया कर्फ्यू, लोगों के लिए जारी की गाइडलाइन तेल अवीव।…

4 hours ago

क्वाड देश के सदस्य साझा लोकतांत्रिक मूल्यों के आधार पर आगे बढ़ें: पीएम मोदी

वॉशिंगटन :  क्वाड समूह की बैठक अमेरिका में हो रही है। इस समूह की स्थापना…

4 hours ago

रेपिस्टों के खिलाफ जंग: इटली में बलात्कारियों का होगा बधियाकरण

रोम। दुष्कर्मियों से पूरी दुनिया परेशान है। इटली भी इससे अछूता नहीं है। यहां पिछले…

4 hours ago

कर्ज में फंसा यूके, जीडीपी के मुकाबले 100 फीसदी से ज्यादा ले चुका है कर्ज

लंदन । ब्रिटेन अकेला विकसित देश नहीं है, जो भारी कर्ज के बोझ तले दबा…

4 hours ago

न्यूयार्क पैलेस में पीएम मोदी से मिले नेपाल के पीएम

न्यूयार्क :  भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के इतर न्यूयॉर्क पैलेस…

4 hours ago

जब हम ग्लोबल फ्यूचर के बारे में बात कर रहे हैं, तो मानव-केंद्रित दृष्टिकोण सर्वप्रथम होनी चाहिए : पीएम मोदी

वाशिंगटन । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका में संयुक्त राष्ट्र में समिट ऑफ द फ्यूचर…

4 hours ago