ख़बर ख़बरों की

Ukraine जंग में एक लाख रूसी सैनिकों की मौत : अमेरिकी इंटेलिजेंस का दावा, मरने वालों में आधे प्राइवेट मिलिट्री वैगनर के लड़ाके

कीव। रूस-यूक्रेन जंग को लेकर अमेरिका कि इंटेलिजेंस एजेंसी ने नई जानकारियां रिलीज की हैं। इसमें दावा किया गया है कि जंग में अब तक रूस के एक लाख से ज्यादा सैनिक मारे जा चुके हैं। वहीं पिछले 5 महीनों में 80 हजार घायल हुए हैं।

अमेरिका के नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने इंटेलिजेंस के हवाले से बताया कि पिछले 5 महीनों में 20 हजार से ज्यादा सैनिकों की मौत हुई है। इनमें आधे से ज्यादा प्राइवेट मिलिट्री ग्रुप वैनगर के लड़ाके थे। जिन्होंने यूक्रेन के बाखमुत इलाके में लड़ते हुए जान गंवाई है।

रूस अहम इलाकों में कब्जा करने में फेल

रुस पिछले साल से यूक्रेन के छोटे शहरों पर कब्जा करने का प्लान बना रहा है। जिसमें उसे बहुत ज्यादा कामयाबी नहीं मिल पाई है। बाखमुत में 5 से ज्यादा महीनों की लड़ाई के बावजूद रूस आगे नहीं बढ़ पा रहा है। जॉन किर्बी ने बताया कि बाखमुत के जरिए यूक्रेन के डोनबास पर कब्जा करने में रूस पिछड़ रहा है। हालांकि किर्बी ने यूक्रेनी सैनिकों की मौत का आंकड़ा सार्वजनिक करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि वो रूस की थोपी गई जंग के पीडि़त हैं।

रूस ने अपनी सेना को थका दिया है।

जॉन किर्बी ने बताया कि रूस ने अपने हथियारों को खूब खर्च किया है और अब लंबी खिंच रही लड़ाई से उसके सैनिक भी थक चुके हैं। वहीं, सोमवार को यूक्रेन के एयर डिफेंस ने रूस की तरफ से दागीं गई 18 में से 15 मिसाइलों को इंटरसेप्ट किया है। जबकि 3 मिसाइलों से 2 लोगों की मौत हुई और 40 लोग घायल हो गए । जेलेंस्की ने देर रात जारी किए वीडियो मैसेज रिलीज कर बताया कि रूसी हमले में स्कूल जा रहे एक 14 साल के बच्चे की भी मौत हुई है। दुनिया के सबसे ईसाई धर्म गुरु पोप फ्रांसिस ने कहा है कि वो रूस-यूक्रेन जंग को रुकवाने के लिए एक सीक्रेट मिशन पर काम कर रहे हैं। इसकी जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि बिना बातचीत के शांति कायम नहीं हो सकती है। एक मिशन चलाया जा रहा है। अभी उसे सार्वजनिक नहीं किया जा सकता है।

Gaurav

Recent Posts

हिजबुल्लाह का जवाबी हमला, उत्तरी इजरायल पर दागे ताबड़तोड़ रॉकेट

-इजरायल ने कई क्षेत्रों में लगाया कर्फ्यू, लोगों के लिए जारी की गाइडलाइन तेल अवीव।…

4 hours ago

क्वाड देश के सदस्य साझा लोकतांत्रिक मूल्यों के आधार पर आगे बढ़ें: पीएम मोदी

वॉशिंगटन :  क्वाड समूह की बैठक अमेरिका में हो रही है। इस समूह की स्थापना…

4 hours ago

रेपिस्टों के खिलाफ जंग: इटली में बलात्कारियों का होगा बधियाकरण

रोम। दुष्कर्मियों से पूरी दुनिया परेशान है। इटली भी इससे अछूता नहीं है। यहां पिछले…

4 hours ago

कर्ज में फंसा यूके, जीडीपी के मुकाबले 100 फीसदी से ज्यादा ले चुका है कर्ज

लंदन । ब्रिटेन अकेला विकसित देश नहीं है, जो भारी कर्ज के बोझ तले दबा…

4 hours ago

न्यूयार्क पैलेस में पीएम मोदी से मिले नेपाल के पीएम

न्यूयार्क :  भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के इतर न्यूयॉर्क पैलेस…

4 hours ago

जब हम ग्लोबल फ्यूचर के बारे में बात कर रहे हैं, तो मानव-केंद्रित दृष्टिकोण सर्वप्रथम होनी चाहिए : पीएम मोदी

वाशिंगटन । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका में संयुक्त राष्ट्र में समिट ऑफ द फ्यूचर…

4 hours ago